Jamshedpur News : बर्मामाइंस : घर में लगी आग, बेटी के इलाज के लिए रखे रुपये समेत कई सामान जले

Updated at : 18 Mar 2026 1:16 AM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : बर्मामाइंस थानांतर्गत भक्तिनगर निवासी मुकेश देशमुख के बंद घर में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी. आग लगने के कारण घर के कमरे में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया.

विज्ञापन

मुकेश देखमुख टीआरएफ कंपनी में ठेकेदारी में काम करते हैं

Jamshedpur News :

बर्मामाइंस थानांतर्गत भक्तिनगर निवासी मुकेश देशमुख के बंद घर में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी. आग लगने के कारण घर के कमरे में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया. सामान के अलावे कई कागजात और नकद 30 हजार रुपये भी जल गये. घटना सोमवार रात करीब नौ बजे की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मुकेश देखमुख पेशे से टीआरएफ कंपनी में ठेकेदारी में काम करते हैं. बेटी पिछले कुछ दिनों से लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती है. सोमवार की दोपहर में वह बैंक से रुपये निकाल कर अस्पताल का बिल देने के लिए घर में रखे थे. देर शाम को वह घर बंद कर अस्पताल चले गये, उसी दौरान बंद घर में अचानक आग लग गयी. बस्तीवासी खुद से आग बुझाने में जुट गये और घटना की जानकारी मकान मालिक मुकेश को दी. लोगों ने काफी मशक्कत कर करीब दो घंटे के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि आगजनी की इस घटना में मुकेश के घर का सारा सामान जलकर राख हो गया. बच्ची के इलाज के लिए रखे रुपये भी जल गये.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola