रमजान के महीने में रानीगंज में गैस की किल्लत पर बवाल, आक्रोशित उपभोक्ताओं ने किया थाना का घेराव

Updated at : 18 Mar 2026 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
Raniganj LPG Shortage West Bengal News

एलपीजी सिलेंडर के लिए लाइन में लगी एक मुस्लिम महिला.

Raniganj LPG Shortage: रानीगंज में एचपी गैस की आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा. रमजान के दौरान गैस किल्लत से नाराज लोगों ने रानीगंज थाने का घेराव कर डीलर पर कालाबाजारी के आरोप लगाये. बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा ने जमाखोरी करने वाली एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

Raniganj LPG Shortage: पश्चिम बंगाल के रानीगंज में रसोई गैस (LPG) की भारी किल्लत के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. एचपी गैस की आपूर्ति ठप होने और एजेंसी की कथित मनमानी से नाराज सैकड़ों उपभोक्ताओं ने बुधवार को रानीगंज थाने का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उन्हें जान-बूझकर परेशान किया जा रहा है. गैस की कृत्रिम किल्लत पैदा की जा रही है.

पवित्र रमजान में बढ़ी मुसीबत, रोजेदारों में गुस्सा

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वर्तमान में रमजान का पाक महीना चल रहा है. गैस न मिलने के कारण इफ्तार और सहरी तैयार करने में कठिनाई हो रही है. उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस एजेंसी के कर्मचारी उन्हें कई दिनों से गुमराह कर रहे हैं. लोग सुबह 4-5 बजे से ही चिलचिलाती धूप में कतारों में खड़े होने को मजबूर हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है.

गैस एजेंसी की लापरवाही की लगातार शिकायतें मिल रही हैं. रमजान में जनता को परेशान करना बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. जमाखोरी करने वालों पर सख्त एक्शन होगा.

मुजम्मिल शहजादा, बोरो चेयरमैन

डीलर पर कालाबाजारी और जमाखोरी के लगाये आरोप

  • ग्राहकों के मोबाइल पर सिलेंडर डिलीवरी का मैसेज आ जाता है, लेकिन हकीकत में उन्हें सिलेंडर नहीं दिया जा रहा.
  • आरोप है कि आम जनता के हिस्से का सिलेंडर ऊंचे दामों पर होटलों या रसूखदारों को बेच दिया जा रहा है.
  • स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि जब इंडेन और भारत गैस की आपूर्ति सामान्य है, तो एचपी गैस के साथ ही यह समस्या क्यों आ रही है?

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बोरो चेयरमैन की चेतावनी- होगी कड़ी कार्रवाई

इस मुद्दे पर बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा ने चिंता जतायी है. उन्होंने कहा- रमजान के पाक महीने में लोगों का परेशान होना दुर्भाग्यपूर्ण है. जांच में कोई भी एजेंसी सिलेंडर की जमाखोरी करती पायी गयी, तो पुलिस और प्रशासन उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगा.

डीलर ने साधी चुप्पी

विवाद और आरोपों के बावजूद डीलर मिलन कांति मंडल ने इस पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है. कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को उचित कार्रवाई का भरोसा देकर फिलहाल शांत कराया है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में LPG केंद्रों पर लंबी कतारें, कांग्रेस, माकपा और टीएमसी ने किया प्रदर्शन

बंगाल में गैस सिलेंडर की किल्लत, आसनसोल में सड़क पर उतरे गुस्साये लोग

गैस संकट का धार्मिक स्थलों पर भी दिखने लगा असर, इस मंदिर में बंद हुआ भक्तों के लिए भोग

पश्चिम बंगाल में व्यावसायिक गैस की किल्लत, खाने के मेनू में हो रही कटौती

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola