टाटा मोटर्स को पहली तिमाही में Rs 3,679 करोड़ का घाटा
Updated at : 26 Jul 2019 4:52 AM (IST)
विज्ञापन

पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी को 1,862.57 करोड़ रुपये का हुआ था नुकसान नयी दिल्ली : टाटा मोटर्स को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 3,679.66 करोड़ रुपये का शुद्ध एकीकृत घाटा हुआ है. इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी को 1,862.57 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था. […]
विज्ञापन
पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी को 1,862.57 करोड़ रुपये का हुआ था नुकसान
नयी दिल्ली : टाटा मोटर्स को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 3,679.66 करोड़ रुपये का शुद्ध एकीकृत घाटा हुआ है. इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी को 1,862.57 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था. गुरुवार को कंपनी की ओर से शेयर बाजार को दी गयी जानकारी में बताया गया है कि समीक्षावधि में उसकी कुल आय 61,466.99 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में 66,701.05 करोड़ रुपये था.
समीक्षावधि में कंपनी की कुल बिक्री 22.7 प्रतिशत घटकर 1,36,705 इकाई रही. कंपनी की ब्रितानी इकाई जगुआर लैंड रोवर का पूर्व नुकसान 39.5 करोड़ पौंड (करीब 3408.91 करोड़ रुपये) रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 26.4 करोड़ पौंड (करीब 2278.36 करोड़ रुपये) था. एकल आधार पर कंपनी 97.10 करोड़ रुपये के शुद्ध नुकसान में है, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में कंपनी को एकल आधार पर 1,187.65 करोड़ शुद्ध लाभ हुआ था. बीएसइ पर कंपनी का शेयर गुरुवार को 4.56% टूटकर 144.35 रुपये पर बंद हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




