ePaper

धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की जमीन का सर्वे पूरा

Updated at : 22 Jul 2019 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की जमीन का सर्वे पूरा

जमशेदपुर : धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण के लिए नियुक्त कंसलटेंट द्वारा सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है. जमीन की विवरणी, वृक्षों की संख्या समेत डिटेल सर्वे किया गया है. कंसलटेंट कंपनी की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर नागर विमानन विभाग द्वारा वन भूमि के अपयोजन के लिए अॉन लाइन दिया जायेगा अौर केंद्रीय वन […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण के लिए नियुक्त कंसलटेंट द्वारा सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है. जमीन की विवरणी, वृक्षों की संख्या समेत डिटेल सर्वे किया गया है.

कंसलटेंट कंपनी की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर नागर विमानन विभाग द्वारा वन भूमि के अपयोजन के लिए अॉन लाइन दिया जायेगा अौर केंद्रीय वन मंत्रालय के क्लियरेंस मिलने अौर ज्वाइंट वेंचर कंपनी के नाम अपयोजन (ट्रांसफर) होने के बाद चिह्नित जमीन पर एयरपोर्ट का निर्माण शुरू किया जायेगा.
धालभूमगढ़ एयरपोर्ट बनाने के लिए 240 एकड़ जमीन चिह्नित की गयी है, जिसमें कोकपाड़ा नरसिंगढ़ में 112 एकड़, चार चक्का में 23 एकड़, देवशोल में पांच एकड़ अौर बुरुडीह में सौ एकड़ जमीन है. रिकार्ड के अनुसार चिह्नित जमीन वन विभाग की है. हालांकि इस पर सेना का भी दावा है, जिसे जिला प्रशासन खारिज कर चुका है.
प्रथम चरण में 72 सीटर क्षमता वाले विमान सेवा शुरू करने के लिए सौ करोड़ की लागत से बनने वाले 1745 मीटर लंबा अौर 30 मीटर चौड़ा रनवे, 14 सौ वर्ग मीटर में टर्मिनल अौर पार्किंग वाले एयरपोर्ट निर्माण के लिए 23 जनवरी को झारखंड सरकार एवं एयरपोर्ट अॉथरिटी अॉफ इंडिया के बीच एमअोयू अौर भूमि पूजन हुआ था. चिह्नित जमीन वन विभाग की होने के कारण इसके अपयोजन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए नागर विमानन विभाग द्वारा कंसलटेंट नियुक्त किया गया है.
एयरपोर्ट के लिए सितंबर में होना है टेंडर : नियुक्त कंसलटेंट द्वारा पिछले दिनों सर्वे शुरू किया गया था अौर धालभूमगढ़ अंचल की टीम के सहयोग से सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है. पूर्व में बैठक में लिए गये निर्णय के अनुसार एयरपोर्ट निर्माण के लिए सितंबर में टेंडर होना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola