स्कूल जाने की बात कहने पर छात्र ने लगायी फांसी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jul 2019 8:25 AM
जमशेदपुर : गरमबांधा में बुधवार को घर के लोगों द्वारा स्कूल जाने के लिए कहने पर शेखर धौरा(14) ने फंदे से लटक कर जान दे दी. वहीं, सरायकेला के ईंचागढ़ हुरलूंग के विनोद किस्कू (45) ने पत्नी से विवाद होने पर देवघर स्थित ससुराल में फंदे से लटक कर जान दे दी. एमजीएम पुलिस ने […]
जमशेदपुर : गरमबांधा में बुधवार को घर के लोगों द्वारा स्कूल जाने के लिए कहने पर शेखर धौरा(14) ने फंदे से लटक कर जान दे दी. वहीं, सरायकेला के ईंचागढ़ हुरलूंग के विनोद किस्कू (45) ने पत्नी से विवाद होने पर देवघर स्थित ससुराल में फंदे से लटक कर जान दे दी. एमजीएम पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शेखर धौरा के पिता साधु धौरा और मां मजदूरी करने के लिए गये थे. घर में शेखर और उनकी दादी थी. पुलिस के अनुसार दादी शेखर को स्कूल जाने की बात कह कर पड़ोस में चली गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










