महिला पर डायन होने का आरोप लगाकर पीटा
Updated at : 17 Jun 2019 6:42 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : सुंदरनगर के बाद अब जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के कुल्डिहा पंचायत के गुड़कू गांव में महिला पर डायन का आरोप लगा उसकी पिटाई कर दी गयी. पिटाई से घायल महिला का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. पीड़ित महिला के पति ने बताया कि गुरुवार की दोपहर 12 से एक बजे के बीच […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : सुंदरनगर के बाद अब जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के कुल्डिहा पंचायत के गुड़कू गांव में महिला पर डायन का आरोप लगा उसकी पिटाई कर दी गयी. पिटाई से घायल महिला का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. पीड़ित महिला के पति ने बताया कि गुरुवार की दोपहर 12 से एक बजे के बीच 10 से 15 की संख्या में कुछ लोग आये और पहले उनके ऊपर हमला किया.
बीच-बचाव करने आयी उनकी पत्नी पर भी हमला कर दिया. पत्नी को बचाने के लिए जब वे बढ़े, तो सभी ने लाठी व डंडे से पीटना शुरू कर दिया. हमलावर में एक युवक का नाम विश्वरंजन चटर्जी है, जो उनकी जमीन को हड़पने की नियत से पत्नी पर डायन होने का आरोप लगा रहा है.
मारपीट करने का विश्वरंजन के साथ-साथ कृष्णा आचार्या, समीर आचार्या, गणेश आचार्या, धीरेन आचार्या, सोराघट गोप, सिमोंत आचार्या व लखीकांत आचार्या पर आरोप लगाया. पीड़ित के अनुसार सोनारी कागलनगर में रहने वाले विश्वरंजन के पिता ने पूर्व में उनके गांव में जमीन खरीदी थी. पिता के मृत्यु के बाद से विश्वरंजन उनके साथ इस तरह की घटना को अंजाम दे रहा है. पीड़ित के अनुसार पुलिस में शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है.
पीड़ित के अनुसार उन्होंने मामले की शिकायत गुरुवार की दोपहर ही जादूगोड़ा थाने में की गयी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. इधर, शुक्रवार को पीड़ित ग्रामीण एसपी सुभाष चंद्र जाट से मुलाकात कर सारी घटना की जानकारी दी. पीड़ित के अनुसार पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है. पीड़ित ने बताया कि उनके साथ 2016 से ऐसी घटनाएं हो रही है. विश्वरंजन ने 2016 में उनके बेटे और बेटी की पिटाई की थी और जान से मारने की धमकी दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




