कदमा : बच्ची से एक साल से दुष्कर्म कर रहा था पड़ोस का शादीशुदा युवक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2019 7:36 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र की 12 साल की बच्ची के साथ शादीशुदा पड़ोसी मिथुन दीप (35) एक साल से दुष्कर्म कर रहा था. इसका खुलासा रविवार की शाम को तब हुआ, जब बच्ची को दर्द की शिकायत की. इसके बाद परिवार के लोगों ने दर्द का कारण पूछा, तब बच्ची ने घटना की जानकारी […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र की 12 साल की बच्ची के साथ शादीशुदा पड़ोसी मिथुन दीप (35) एक साल से दुष्कर्म कर रहा था. इसका खुलासा रविवार की शाम को तब हुआ, जब बच्ची को दर्द की शिकायत की. इसके बाद परिवार के लोगों ने दर्द का कारण पूछा, तब बच्ची ने घटना की जानकारी दी.

इसके बाद रविवार की रात परिवार के लोगों ने आरोपी के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी. शिकायत करने पर आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी देता था. कदमा थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि शिकायत ले ली गयी है. आरोपी जल्द गिरफ्तार होगा.
अलग-अलग जगहों पर करता था यौन शोषण : मिथुन दीप शादीशुदा है. उसकी 12 साल की बेटी है. बच्ची के माता-पिता जब काम पर चले जाते थे, तब आरोपी घर पर आता था. घूमाने के बहाने अपने साथ ले जाता था और अलग-अलग जगहों पर दुष्कर्म करता था. कई बार उसने बच्ची के घर में ही उसके साथ दुष्कर्म किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola