ePaper

जुगसलाई में पोलिंग एजेंट की लड़ाई को दूसरा रूप देने की कोशिश, चार गिरफ्तार, कड़ी कार्रवाई होगी : डीसी

Updated at : 13 May 2019 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
जुगसलाई में पोलिंग एजेंट की लड़ाई को दूसरा रूप देने की कोशिश, चार गिरफ्तार, कड़ी कार्रवाई होगी : डीसी

जमशेदपुर : उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि मतदान के दौरान जुगसलाई छोड़ कर जिले के किसी भी हिस्से में कोई घटना नहीं हुई. उपायुक्त ने कहा कि जुगसलाई की घटना के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है अौर एसएसपी अनूप बिरथरे, एसडीअो चंदन कुमार कैंप कर स्थिति […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि मतदान के दौरान जुगसलाई छोड़ कर जिले के किसी भी हिस्से में कोई घटना नहीं हुई. उपायुक्त ने कहा कि जुगसलाई की घटना के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है अौर एसएसपी अनूप बिरथरे, एसडीअो चंदन कुमार कैंप कर स्थिति को नियंत्रित किये हुए हैं.

उपायुक्त ने कहा कि जुगसलाई में पर्याप्त संख्या में फोर्स-मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है अौर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि जुगसलाई में दो पोलिंग एजेंट की लड़ाई थी, जिसे दूसरा रूप दिया गया अौर माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया गया.
प्रशासन ऐसे लोगों को चिंह्नित कर रहा है अौर कार्रवाई की जा रही है. उपायुक्त ने बताया कि जुगसलाई की घटना को लेकर मतदान में किसी तरह की बाधा नहीं पहुंची. लोगों ने पुलिस-प्रशासन पर पथराव किया, जिसके बाद प्रशासन की अोर से त्वरित कार्रवाई की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola