ePaper

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर हकीम ने ठगे तीन लाख रुपये

Updated at : 04 May 2019 2:58 AM (IST)
विज्ञापन
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर हकीम ने ठगे तीन लाख रुपये

जमशेदपुर : रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर इलाज करने वाले हकीम ने मानगो के गुलाम हसन से तीन लाख रुपये की ठगी कर ली. मामले को लेकर गुलाम ने कोर्ट में हकीम अब्दुल गफूर खान, उसकी पत्नी मुन निशा और बेटे इरफान के खिलाफ केस दर्ज कराया है, जिसके बाद मानगो थाना में […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर इलाज करने वाले हकीम ने मानगो के गुलाम हसन से तीन लाख रुपये की ठगी कर ली. मामले को लेकर गुलाम ने कोर्ट में हकीम अब्दुल गफूर खान, उसकी पत्नी मुन निशा और बेटे इरफान के खिलाफ केस दर्ज कराया है, जिसके बाद मानगो थाना में केस दर्ज किया गया.

हकीम ने बेटे की नौकरी लगाने के नाम पर दो जुलाई 2018 को तीन लाख रुपये लिये. पैसे देने के तीन माह बीत जाने के बाद भी जब नौकरी के संबंध में कोई चर्चा नहीं हुई, तो उसने हकीम से पूछताछ की. पूछताछ करने पर वह टाल-मटाेल करने लगा. कुछ दिनों के बाद वह फिर से हकीम के पास पहुंचा, तो उसका पूरा परिवार उसके साथ दुर्व्यवहार किया और रुपये नहीं लौटाने की बात कही. इसके बाद कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola