ePaper

Fani चक्रवात के कारण मोदी की चाईबासा रैली रद्द

Updated at : 03 May 2019 10:37 AM (IST)
विज्ञापन
Fani चक्रवात के कारण मोदी की चाईबासा रैली रद्द

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाईबासा में पांच मई को होने वाली चुनावी रैली को रद्द कर दिया गया है. पड़ोसी राज्य ओड़िशा में चक्रवाती फोनी के संभावित प्रभावों को देखते हुए इस रैली को टाला गया है. भाजपा के एक नेता ने यह जानकारी दी. भाजपा की झारखंड इकाई के प्रवक्ता राजेश कुमार […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाईबासा में पांच मई को होने वाली चुनावी रैली को रद्द कर दिया गया है. पड़ोसी राज्य ओड़िशा में चक्रवाती फोनी के संभावित प्रभावों को देखते हुए इस रैली को टाला गया है. भाजपा के एक नेता ने यह जानकारी दी.

भाजपा की झारखंड इकाई के प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा में अब प्रधानमंत्री मोदी की रैली छह मई को होगी. उन्होंने बताया कि जमशेदपुर के गोपाल मैदान में शुक्रवार को होने वाली उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली को भी चक्रवात के कारण टाल दिया गया है. उन्होंने कहा कि बहरहाल, आदित्यनाथ शुक्रवार को हजारीबाग में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola