ePaper

जमशेदपुर : शिबू सोरेन की बेटी अंजनी ने मयूरभंज सीट से भरा परचा

Updated at : 09 Apr 2019 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर : शिबू सोरेन की बेटी अंजनी ने मयूरभंज सीट से भरा परचा

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष शिबू सोरेन की पुत्री अंजनी सोरेन ने सोमवार को मयूरभंज संसदीय सीट से एक सेट नामांकन दाखिल किया. नामांकन के दौरान पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, ओड़िशा के प्रभारी पवन, निरल पूर्ति, झामुमो ओड़िशा के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश हेंब्रम मौजूद थे. मयूरभंज में 29 अप्रैल को चुनाव होना […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष शिबू सोरेन की पुत्री अंजनी सोरेन ने सोमवार को मयूरभंज संसदीय सीट से एक सेट नामांकन दाखिल किया. नामांकन के दौरान पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, ओड़िशा के प्रभारी पवन, निरल पूर्ति, झामुमो ओड़िशा के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश हेंब्रम मौजूद थे. मयूरभंज में 29 अप्रैल को चुनाव होना है. वहीं बागरीपोसी विधानसभा सीट के लिए भागू हांसदा अौर भरोड़ा सीट के लिए झामुमो के अधिकृत प्रत्याशी केके जेना ने नामांकन दाखिल किया.

इधर, ओड़िशा के प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि मंगलवार से मयूरभंज समेत विधानसभा क्षेत्र में हेमंत सोरेन की संघर्ष यात्रा अबुआ दिशोम अबुआ रे सांसद शुरू होगा. इस दौरान दौरान वे जनसंपर्क अभियान चलायेंगे अौर झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola