50 हजार देकर नाम किया नंबर ‘5555’

Published at :04 Jul 2014 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
50 हजार देकर नाम किया नंबर ‘5555’

जमशेदपुर : जमशेदपुर परिवहन विभाग में गुरुवार को दो मामले एक साथ सामने आये. सोनारी निवासी किशोर साहू और बंटी एक दूसरे के पड़ोसी है. दोनों को पसंदीदा गाड़ी नंबर ‘5555’ ही चाहिए था. डीटीओ ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों नहीं माने तब नियम के तहत डाक (ऑक्शन) किया गया. दोनों […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : जमशेदपुर परिवहन विभाग में गुरुवार को दो मामले एक साथ सामने आये. सोनारी निवासी किशोर साहू और बंटी एक दूसरे के पड़ोसी है. दोनों को पसंदीदा गाड़ी नंबर ‘5555’ ही चाहिए था. डीटीओ ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों नहीं माने तब नियम के तहत डाक (ऑक्शन) किया गया.

दोनों ने बोली लगानी शुरू की. ‘5555’ सीरीज के नंबर के लिए नियमत: 25 हजार शुल्क देना होता है. दोनों के बीच बोली 36 हजार रुपये तक पहुंची तो बंटी ने डाक से अपना नाम वापस ले लिया और किशोर साहू को वह नंबर वर्तमान सीरीज में ही दे दिया गया. जिसके बदले उसने 25 हजार की बजाय 36 हजार रुपये जमा कराये. वहीं 5555 नंबर अगले सीरीज में लेने के लिए बंटी ने आवेदन दिया. नियमानुासर वर्तमान सीरीज से अलग दूसरे सीरीज के मनचाहे नंबर पर दोगुना राशि देनी होती है.

बंटी ने दूसरे सीरीज में ‘5555’ नंबर लिया और उसके बदले उसने दोगुना राशि 50 हजार रुपये जमा कराया. यह मामला निबटा ही था कि दूसरा मामला सामने आ गया. सीएच एरिया के एक ट्रांसपोर्टर और टुइलाडुंगरी निवासी भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी यह प्रयास कर रहे थे कि उनको ‘0999’ इसी सीरीज में दे दिया जाये. दोनों नहीं माने तो फिर से बोली लगा दी गयी. इस बार एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के प्रतिनिधि ने 26 हजार रुपये और फिर कुलवंत सिंह बंटी ने 27 हजार रुपये की बोली लगा दी. चूंकि शाम का समय हो गया था, इस कारण तय किया गया कि उस नंबर पर बोली अब शुक्रवार को लगेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola