बागबेड़ा-घाटशिला: गंदे पानी से मिलेगा निजात बनेगा नया फिल्टर प्लांट

Published at :03 Jul 2014 10:27 AM (IST)
विज्ञापन
बागबेड़ा-घाटशिला: गंदे पानी से मिलेगा निजात बनेगा नया फिल्टर प्लांट

जमशेदपुर: जमशेदपुर की बागबेड़ा कालोनी एवं घाटशिला में पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार के लिए फिल्टर प्लांट को अप-टू-डेट किया जायेगा. यहां बीते कई महीनों से गंदे पानी के आपूर्ति की शिकायत लोग कर रहे है. दोनों स्थानों पर फिल्टर प्लांट की मंजूरी पेयजल विभाग के अपर मुख्य सचिव सुधीर प्रसाद ने बीते दिनों […]

विज्ञापन

जमशेदपुर: जमशेदपुर की बागबेड़ा कालोनी एवं घाटशिला में पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार के लिए फिल्टर प्लांट को अप-टू-डेट किया जायेगा. यहां बीते कई महीनों से गंदे पानी के आपूर्ति की शिकायत लोग कर रहे है.

दोनों स्थानों पर फिल्टर प्लांट की मंजूरी पेयजल विभाग के अपर मुख्य सचिव सुधीर प्रसाद ने बीते दिनों रांची में आयोजित समीक्षा बैठक में दी. बागबेड़ा में 23 लाख और घाटशिला में 26 लाख की लागत से फिल्टर प्लांट का कायाकल्प किया जायेगा. अभी बागबेड़ा में लगभग 10 हजार की आबादी गंदे पानी की आपूर्ति से परेशान है.

तीन साल में 11 लाख का प्लांट हुआ कंडम
दिलचस्प बात यह है कि आदित्यपुर मोड़ स्थित पेयजल विभाग के प्लांट से बागबेड़ा में जलापूर्ति होती है. यहां लगभग तीन साल पूर्व ही 11 लाख की लागत से फिल्टर प्लांट बनाया गया था. तब इससे स्वच्छ पेयजल आपूर्ति करने का दावा तत्कालीन पेयजल अभियंताओं ने किया था. लेकिन अब इसे कंडम बताकर फिल्टर प्लांट के नवनिर्माण का प्रस्ताव दिया गया है. इधर जानकारों का कहना है कि वर्तमान प्लांट रखरखाव व प्रोपर सफाई नहीं होने के कारण पूरी तरह चॉक हो गया है. इस कारण बागबेड़ा में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है. फिल्टर प्लांट बनने के बाद से इसके बेड व नॉलज की कभी सफाई नहीं की गयी. जबकि सिस्टम में डेली वाश आउट की प्रक्रिया अपनाये जाने का प्रावधान किया गया था.

बागबेड़ा : 23 लाख से सुधरेगी पानी की गुणवत्ता
जमशेदपुर बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में टाटा स्टील के रॉ वाटर को साफ करने के लिए 23 लाख का प्रोजेक्ट बनाया जा है, जो पानी की गुणवत्ता को बेहतर बनाकर पीने योग्य बनायेगा.

घाटशिला: 26 लाख का बनेगा प्लांट
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मुताबिक घाटशिला हाउसिंग कॉलोनी में चालू जलापूर्ति योजना को सुदृढ़ बनाने के लिए जल्द 26 लाख की लागत का नया फिल्टर प्लांट बनाया जायेगा. इसके लिए कार्यपालक अभियंता को प्राक्कलन बनाने को कहा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola