jamshedpur news चुनाव नहीं कराना चाहती है वर्तमान कमेटी, अवैध तरीके से पद पर बने हुए हैं पदाधिकारी

Published by : SANJAY PRASAD Updated At : 13 Apr 2026 1:18 AM

विज्ञापन

अखिल भारतीय तैलिक साहु महसभा

विज्ञापन

फ्लैग) अखिल भारतीय तेली साहू महासभा की आमसभा, सदस्यों ने कहा

jamshedpur news.

अखिल भारतीय तेली साहू महासभा की रविवार को जानकी भवन कुम्हारपाड़ा में आमसभा हुई. जिसमें वर्तमान जिला कमेटी के संचालन पर चिंता व्यक्त की गयी. सदस्यों का कहना था कि महासभा के संविधान के अनुसार तेली साहू की जिला इकाई का कार्यकाल तीन वर्षों का होता है. लेकिन वर्तमान कमेटी छह वर्ष यानी दो कार्यकाल समाप्त कर चुकी है और सातवें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है. अंतिम बार फरवरी वर्ष 2020 में चुनाव हुआ था. सदस्यों ने कहा कि वर्तमान अध्यक्ष राकेश साहू, महामंत्री पप्पू साहू और कोषाध्यक्ष सुरेश साहू न तो किसी प्रकार का लेखा-जोखा और ऑडिट रिपोर्ट दे रहे हैं और न ही चुनाव करवा रहे हैं. अवैध तरीके से पद पर बने हुए हैं. सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया कि समाज के अंदर भारी वित्तीय अनियमितता चल रही है. कार्यक्रमों के नाम पर चंदे की उगाही हो रही है. आमदनी और खर्चे का हिसाब प्रस्तुत नहीं किया जा रहा है. आमसभा में चुनाव करने के लिए संचालन समिति का गठन किया गया. जिसमें हरिहर प्रसाद, द्वारिका प्रसाद, विनोद गुप्ता, शशिकांत महाराज, जवाहर साहू और प्रमोद साहू शामिल किये गये. यह प्रस्ताव पारित किया गया कि वर्तमान कमेटी को 29 अप्रैल तक ऑडिट रिपोर्ट दे देनी चाहिए. वर्तमान कमेटी को चंदा देने से सभी सदस्यों ने रोक लगायी. कहा गया कि वर्तमान कमेटी द्वारा ऑडिट रिपोर्ट जमा करने के बाद संविधान के अनुसार चुनाव कराया जायेगा.

शामिल नहीं हुए जिलाध्यक्ष, उल्टा लगाया आरोप

आमसभा में महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश साहू शामिल नहीं हुए. उन्होंने बताया कि यह अवैध आमसभा है. इसमें अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष कोई शामिल नहीं हुआ. आज जिन लोगों ने आमसभा की है वे समाज के अलग-अलग संगठन में विभिन्न पदों पर हैं. इस तरह की फर्जी बैठक और आमसभा कर ये लोग महासभा में घुसना चाहते हैं. राकेश साहू ने कहा कि हमलोग मई में चुनाव तिथि की घोषणा करेंगे. वर्तमान में वोटर लिस्ट तैयार की जा रही है. उन्होंने कहा कि हमलोग कार्यक्रमों के लिए चंदा मांगते हैं.

विज्ञापन
SANJAY PRASAD

लेखक के बारे में

By SANJAY PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola