jamshedpur news. तमिल विवाह गीतों के बीच हुआ सीताराम कल्याणम महोत्सव

Updated at : 13 Apr 2026 1:14 AM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur news. तमिल विवाह गीतों के बीच हुआ सीताराम कल्याणम महोत्सव

चरणपादुका आश्रम,कदमा

विज्ञापन

रामपादुका आश्रम, कदमा

jamshedpur news.

रामपादुका आश्रम कदमा में रविवार को माता-सीता और भगवान राम का कल्याणम महोत्सव हुआ. महिला श्रद्धालुओं ने तमिल में विवाह गीत गाये. इस दौरान श्रद्धालु आपस में वर और वधू पक्ष में बंट गये. गीत-नाद के साथ विवाह की हर रस्म निभायी गयी. वर पक्ष की ओर से माता सीता को कपड़ा और मंगलसूत्र आदि दिया गया. वहीं वधू पक्ष की तरफ से भगवान राम के लिए धोती और माला भेंट की गयी. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता सीता ने भगवान के गले में वरमाला डाली. भगवान ने माता सीता को मंगलसूत्र पहनाया. इसके साथ कल्याणम महोत्सव संपन्न हो गया. पुरोहितों ने सभी श्रद्धालुओं को आशीष वचन दिया. आचार्य भक्त सभा की ओर से कार्यक्रम किया गया.

हनुमान जी को चढ़ाया गया 108 वड़े की माला

इससे पहले सुबह 8:30 बजे भजन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई. कल्याण महोत्सव के बाद हनुमान जी की विधि-विधान के साथ पूजा की गयी. पंचधातु से निर्मित हनुमान जी की मूर्ति को 108 वड़े की माला पहनाया गया. अंत में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. 150 श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया. अनुष्ठान मंदिर कमेटी के चेयरमैन वी नटराजन के मार्गदर्शन में हुआ. इसमें एस दंडपाणि, जे सुरेश, एस रमेश, गीता नटराजन, चारुमती दंडपाणि, गीता रामन व अन्य शामिल हुए. इसे सफल बनाने में मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों का योगदान रहा.

विज्ञापन
SANJAY PRASAD

लेखक के बारे में

By SANJAY PRASAD

SANJAY PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola