जयहिंद लीग कम नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता में शांतिनगर फुटबॉल क्लब की हुई जीत

खिलाड़ियों के साथ फोटो सेशन कराते अतिथिगण। | Prabhat Khabar Network
झारसुगुड़ा में आयोजित 13वीं जय हिन्द फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन शांति नगर ने केरवाबहाल ईब थर्मल को 1-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की.
शहर के मनमोहन स्कूल मैदान में चल रही 13वीं जयहिंद लीग कम नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन शांतिनगर फुटबॉल क्लब और केरवाबहाल ईब थर्मल के बीच मुकाबला खेला गया. मैच काफी संघर्षपूर्ण रहा. पहले हाफ में दोनों टीमों में से कोई भी गोल नहीं कर सका.
हेमंत के गोल ने दिलाई जीत
दूसरे हाफ में शांतिनगर फुटबॉल क्लब के खिलाड़ी हेमंत ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई. यह बढ़त मैच खत्म होने तक कायम रही और शांतिनगर फुटबॉल क्लब ने 1-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया.
मैच का संचालन रेफरी संजय किसान ने किया. लाइन रेफरी की जिम्मेदारी अरुण मुंडा और अमित बाग ने निभाई. मैच में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अल्पसंख्यक सेल के महासचिव बलविंदर सिंह और खेल प्रेमी पवन शर्मा मौजूद रहे. दोनों ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया. इस मौके पर जय हिंद क्लब के मुख्य मोहन मिश्रा सहित क्लब के अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










