JMM के प्रतिनिधिमंडल पहुंचे एमजीएम अस्पताल, जाना मलेरिया मरीजों का हाल जाना

Updated:
विज्ञापन

मरीजों से बातचीत करते प्रतिनिधिमंडल के सदस्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने एमजीएम अस्पताल का दौरा कर मलेरिया मरीजों का हाल जाना और अस्पताल में व्याप्त गंदगी पर कड़ी नाराजगी जताई.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

विज्ञापन

झामुमो का प्रतिनिधिमंडल महिला नेत्री बाल्ही मार्डी के नेतृत्व में मानगो स्थित एमजीएम अस्पताल पहुंचा. यहां उन्होंने पोटका से आए गंभीर मलेरिया मरीजों का हाल जाना. इसके बाद उन्होंने अस्पताल अधीक्षक डॉ. बलराम झा से मुलाकात कर सभी मरीजों का सही इलाज कराने और मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराने का निवेदन किया.

अस्पताल का निरीक्षण करने के दौरान बाल्ही मार्डी ने परिसर में गंदगी देखकर कड़ी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि सफाई में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए उपायुक्त और संबंधित मंत्री से बात की जाएगी. निरीक्षण के दौरान उन्होंने यह भी पाया कि मुख्यमंत्री दाल-भात योजना केंद्र पर सरकारी बैनर नहीं लगा था. उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की जाएगी.

महिला होमगार्ड से भी की मुलाकात

अस्पताल में बाल्ही मार्डी ने वेतन नहीं मिलने पर आत्महत्या की चेतावनी देने वाली महिला होमगार्ड फुलकुमारी हेम्ब्रम से भी मुलाकात की. उन्होंने फुलकुमारी हेम्ब्रम से ऐसा आत्मघाती कदम नहीं उठाने की अपील की. इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र पर राज्य का 1.36 लाख करोड़ रुपये बकाया है. इसके बावजूद सरकार काम कर रही है और विपक्ष उसे बदनाम कर रहा है.

इस मौके पर उज्ज्वल दास, संगीत सोरेन, रूपा हो, मकसूद अंसारी, सूरज गोंड, महेश कुजूर, दिलीप पॉल, अनिल मुर्मू और रहीम अंसारी भी मौजूद थे


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola