jamshedpur news : नारी शक्ति वंदन अधिनियम से बदलेगा भारत का लोकतांत्रिक चेहरा : पूर्णिमा साहू

Published by : AKHILESH KUMAR Updated At : 13 Apr 2026 1:10 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

विधायक पूर्णिमा साहू ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 को ऐतिहासिक करार दिया

विज्ञापन

jamshedpur news :

विधायक पूर्णिमा साहू ने रविवार को जमशेदपुर परिसदन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह महिलाओं को ‘नीति की लाभार्थी’ से ‘नीति निर्माता’ बनाने का मार्ग प्रशस्त करता है. उन्होंने बताया कि इस संशोधन के तहत लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण सुनिश्चित किया गया है, जिसमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग भी शामिल हैं. यह भारत के लोकतांत्रिक चेहरे को एक नया आयाम देगा.

उन्होंने कहा कि महिलाओं का राजनीतिक सशक्तीकरण सिर्फ प्रतिनिधित्व का सवाल नहीं है. यह तय करता है कि देश किस प्रकार का समाज बनाना चाहता है. जब महिलाएं नेतृत्व करती हैं, तो समाज के हर वर्ग को लाभ मिलता है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में महिलाओं की मतदान में भागीदारी बढ़ी है, लेकिन संसद और विधानसभाओं में उनका प्रतिनिधित्व अभी भी सीमित है. वहीं, पंचायती राज संस्थाओं में बढ़ी महिला भागीदारी ने बेहतर शासन के उदाहरण पेश किये हैं. उन्होंने जोर दिया कि संतुलित प्रतिनिधित्व के लिए नीतिगत हस्तक्षेप जरूरी है. इस मौके पर पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलू मछुआ व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा मुख्य रूप से मौजूद रहे.

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola