jamshedpur news : टाटा मोटर्स यूनियन उपचुनाव : नामांकन पत्रों का वितरण आज, 17 को वोटिंग
Published by : AKHILESH KUMAR Updated At : 13 Apr 2026 1:14 AM
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
मतगणना के बाद देर रात नतीजे घोषित कर दिये जायेंगे
मतगणना के बाद देर रात नतीजे घोषित कर दिये जायेंगे jamshedpur news : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के तीन रिक्त पदों पर उपचुनाव में चुनावी कार्यक्रम के तहत सोमवार 13 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन पत्रों का वितरण किया जायेगा. इसी दिन वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन भी होगा. चुनाव पदाधिकारी की ओर से जारी सूचना के अनुसार 14 अप्रैल को नामांकन पत्र जमा किये जायेंगे और जांच के बाद वैध प्रत्याशियों के नाम घोषित होंगे. 15 अप्रैल को नाम वापसी व फाइनल सूची का प्रकाशन होगा, जबकि 16 को मत पत्र का नमूना जारी किया जायेगा. 17 अप्रैल को ही मतदान और मतगणना के बाद देर रात नतीजे घोषित कर दिये जायेंगे. एक्सल डिवीजन से सैयद मुनव्वर व शिव नारायण सिंह और इआरसी विभाग से मनोज कुमार शर्मा के सेवानिवृत्त होने के बाद ये सीटें खाली हुई हैं. कमेटी मेंबरों के चुने जाते ही यूनियन की बैठक होगी, जिसमें रिक्त उपाध्यक्ष और सहायक सचिव के पदों को भरा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










