टेल्को में 10 टन प्याज जब्त 10.5 हजार हुआ जुर्माना

Updated at : 02 Jul 2014 10:24 AM (IST)
विज्ञापन
टेल्को में 10 टन प्याज जब्त 10.5 हजार हुआ जुर्माना

जमशेदपुर:प्याज की कीमत पर नियंत्रण व कालाबाजारी रोकने के नाम पर कृषि उत्पादन बाजार समिति के सचिव अशोक कुमार सिन्हा व पर्यवेक्षक राहुल कुमार ने मंगलवार तड़के अभियान चलाकर टेल्को बाजार के पास एक ट्रक प्याज पकड़ा. ट्रक संख्या जेएच 02-5678 में 10 टन प्याज लदा था जिसे अवैध तरीके से मंडी से बाहर उतारा […]

विज्ञापन

जमशेदपुर:प्याज की कीमत पर नियंत्रण व कालाबाजारी रोकने के नाम पर कृषि उत्पादन बाजार समिति के सचिव अशोक कुमार सिन्हा व पर्यवेक्षक राहुल कुमार ने मंगलवार तड़के अभियान चलाकर टेल्को बाजार के पास एक ट्रक प्याज पकड़ा.

ट्रक संख्या जेएच 02-5678 में 10 टन प्याज लदा था जिसे अवैध तरीके से मंडी से बाहर उतारा जा रहा था. सचिव ने टेल्को बाजार के व्यापारी राकेश कुमार साहू से 5 गुणा फाइन यानि 10,500 रुपये वसूलकर मंडी से कारोबार करने की हिदायत देते हुए जब्त माल छोड़ दिया.

80% माल उतरता है बाहर
परसुडीह मंडी के आलू-प्याज थोक विक्रेता संघ के अध्यक्ष अनिल साहू ने बताया कि 80 प्रतिशत माल बाहर उतरता है. जिससे मंडी से कारोबार करने वाले व्यापारी को नुकसान होता है. बाजार समिति जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं करती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola