कलिंगानगर में बहाली के नाम पर फर्जीवाड़ा

Updated at : 02 Jul 2014 10:24 AM (IST)
विज्ञापन
कलिंगानगर में बहाली के नाम पर फर्जीवाड़ा

जमशेदपुर: टाटा स्टील को यह सूचना मिली है कि टाटा स्टील के ओड़िशा स्थित कलिंगानगर और गोपालपुर प्रोजेक्ट में बहाली के नाम पर लगातार फर्जीवाड़ा हो रहा है. लोगों को टाटा स्टील द्वारा प्रतिनियुक्त एजेंसी बतायी जा रही है और लोगों से नौकरी की गारंटी देकर पैसे एकाउंट में मंगाये जा रहे हैं. इसके अलावा […]

विज्ञापन

जमशेदपुर: टाटा स्टील को यह सूचना मिली है कि टाटा स्टील के ओड़िशा स्थित कलिंगानगर और गोपालपुर प्रोजेक्ट में बहाली के नाम पर लगातार फर्जीवाड़ा हो रहा है. लोगों को टाटा स्टील द्वारा प्रतिनियुक्त एजेंसी बतायी जा रही है और लोगों से नौकरी की गारंटी देकर पैसे एकाउंट में मंगाये जा रहे हैं. इसके अलावा मोबाइल फोन से एसएमएस भी भेजा जा रहा है. इस तरह संगठित गिरोह लगातार लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं.

कंपनियों ने छेड़ा अभियान : शहर के अलावा पूरे देश में टाटा स्टील, टाटा मोटर्स समेत अन्य कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी किये जाने के केस लगातार आ रहे हैं. इसके खिलाफ कंपनियों ने अपनी ओर से अभियान छेड़ दिया है. टाटा स्टील, टाटा मोटर्स समेत सभी टाटा घराने से संबंधित कंपनियों के आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी सूचना जारी कर दी गयी है. जैसे ही किसी भी कंपनी की वेबसाइट खोला जायेगा, वैसे ही सबसे पहले यही सूचना आयेगी कि कंपनियों में नौकरी दिलाने, गाड़ी दिलाने समेत अन्य तरीके के ईनाम देने के लिए कंपनी की ओर से किसी तरह की कोई एजेंसी या किसी को बहाल नहीं किया गया है.

लिहाजा, इसको लेकर सचेत रहने की अपील की गयी है. टाटा ग्रुप की कंपनियों ने अपने वेबसाइट पर सूचना दी है कि अगर कोई बहाली या किसी तरह का ऑफर निकाला जाता है तो सीधे कंपनी ही इसका संचालन करती है. एजेंसी के माध्यम से नौकरी देने के नाम पर न तो पैसे की मांग की जाती है और नकिसी तरह का डीडी या चेक या एकाउंट नंबर लिया जाता है. ऐसे केस लगातार आने के बाद कंपनियों ने यह कदम उठाया है.

एमडी ऑनलाइन में भी किया गया सचेत
मंगलवार को टाटा स्टील के एमडी ऑनलाइन में भी लोगों को सचेत किया गया. कंपनी के चीफ स्तर के अधिकारी संदीप धीर ने बताया कि कंपनी में रोजगार के नाम पर कई सारी एजेंसियां ठगी कर रही हैं. ऐसे ठगों द्वारा एकाउंट में पैसा मंगाया जा रहा है. पैसा लेने के बाद एकाउंट बंद कर दिया जा रहा है और मोबाइल को भी डिएक्टिव कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola