रघुवर दास ने जमशेदपुर में सुनी ‘मन की बात’, बोले : आम जन के मन को स्पर्श करके देश को संबोधित करते हैं प्रधानमंत्री मोदी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jan 2019 2:41 PM
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुनी. मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिये प्रधानमंत्री देश में शिक्षा, सामाजिक कार्य, स्वास्थ्य, अध्यात्म आदि सभी क्षेत्रों में के बेहतर कार्यों के बारे में लोगों को बताते […]
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुनी. मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिये प्रधानमंत्री देश में शिक्षा, सामाजिक कार्य, स्वास्थ्य, अध्यात्म आदि सभी क्षेत्रों में के बेहतर कार्यों के बारे में लोगों को बताते हैं. सकारात्मक कार्यों के जरिये देश के मुखिया आम जन के मन को स्पर्श करने का प्रयास करते हैं.
जमशेदपुर के बारीडीह स्थित सूर्य मंदिर परिसर में ‘मन की बात’ कार्यक्रम देखने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं, जो आम जन से सीधे उनके मन तक जुड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिस तरह एक व्यक्ति का मन होता है, वैसे ही समाज, समुदाय और देश का भी मन होता है. प्रधानमंत्री उन सबके मन को स्पर्श करते हैं और तब देश को संबोधित करते हैं. यह देश और देश की जनता से सीधे जुड़ने की पहल है.
इशिका साहू और आयुष झा को सीएम ने किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने 29 जनवरी को प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में जमशेदपुर के केंद्रीय विद्यालय की 10वीं की छात्रा इशिका साहू और एसकेपीएस स्कूल के 9वीं के छात्र आयुष झा के भाग लेने पर खुशी व्यक्त की. दोनों बच्चों को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के बच्चे बहुमुखी प्रतिभा के धनी बनें, वे राष्ट्र निर्माण के लिए खुद को समर्पित करें. उन्होंने पीएम के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम की तारीफ की. इसे एक बड़ी पहल बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










