जमशेदपुर : शहर का तापमान 6.8 पर, सामान्य से 40 कम
Updated at : 31 Dec 2018 4:41 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : शहर में ठंड लगातार बढ़ रही है. लगातार गिरते तापमान और सर्द हवाओं ने कनकनी बढ़ा रखी है. रविवार को शहर व आसपास के इलाकों में तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे चला गया. न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रहा. तीन वर्षों के दिसंबर माह में यह सबसे ठंडा दिन था. करीब 10 किलोमीटर […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : शहर में ठंड लगातार बढ़ रही है. लगातार गिरते तापमान और सर्द हवाओं ने कनकनी बढ़ा रखी है. रविवार को शहर व आसपास के इलाकों में तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे चला गया. न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रहा. तीन वर्षों के दिसंबर माह में यह सबसे ठंडा दिन था. करीब 10 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक शहर के मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा. न्यूनतम पारा सात से आठ डिग्री रहने की उम्मीद है.
नोवामुंडी में ठंड ने फिर एक वृद्ध की जान ली
नोवामुंडी़ नक्सल प्रभावित बेतेरकिया गांव में रविवार शाम शौच के लिए घर से निकले बुधराम अंगरिया (60) की ठंड लगने से मौत हो गयी़ इसके साथ ही नोवामुंडी प्रखंड में ठंड से मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गयी है़ परिजनों ने बताया कि बुधराम शाम करीब छह बजे शौच के लिए बाहर निकले थे़ इस दौरान वह बेहोश गिर पड़े़ परिजन तत्काल उन्हें उठाकर घर लाये और आग सेंकने लगे़ इसी बीच उन्होंने दम तोड़ दिया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




