ePaper

जमशेदपुर : मंदिर से निकलने वाले फूल से अगरबत्ती और बेकार फल से बनेगा टॉयलेट क्लीनर

Updated at : 09 Dec 2018 10:18 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर : मंदिर से निकलने वाले फूल से अगरबत्ती और बेकार फल से बनेगा टॉयलेट क्लीनर

जमशेदपुर : जमशेदपुर अक्षेस द्वारा होम कंपोस्टिंग, मंदिर से निकलने वाले फूल-पत्ते से अगरबत्ती तथा बाजार में फल विक्रेताअों के फल के अवशिष्ट से टॉयलेट क्लीनर बनाने की तैयारी की जा रही है. इस कार्य के लिए सिटी मैनेजर रवि भारती की निगरानी में विशेष टीम गठित की गयी है. एसओ कृष्ण कुमार ने स्वच्छ […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : जमशेदपुर अक्षेस द्वारा होम कंपोस्टिंग, मंदिर से निकलने वाले फूल-पत्ते से अगरबत्ती तथा बाजार में फल विक्रेताअों के फल के अवशिष्ट से टॉयलेट क्लीनर बनाने की तैयारी की जा रही है. इस कार्य के लिए सिटी मैनेजर रवि भारती की निगरानी में विशेष टीम गठित की गयी है.
एसओ कृष्ण कुमार ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत नये अौर विशेष अभियान पर जोर दिया है. साथ ही होम कंपोस्टिंग की जानकारी दी गयी, ताकि कोई भी शहरवासी अपने-अपने घर में ही घर से निकलने वाले गीले कचरे से खाद बनाने का कार्य कर सकते हैं.
इसके लिए दो ढक्कन युक्त कूड़ेदान की जरूरत होगी. अक्षेस द्वारा प्रक्रिया अपनाने की जानकारी लोगों को दी जा रही है तथा जागरूकता अभियान चला कर विशेष जानकारी दी जायेगी. अक्षेस के अनुसार लोग स्वयं खाद बना कर अपने बागीचे में उपयोग करने के साथ पर्यावरण संरक्षण में अहम योगदान दे सकते हैं. बेकार फलों से बनने वाले टॉयलेट क्लीनर से शहर के सभी सामुदायिक शौचालयों की सफाई में आने वाली लागत को कम किया जा सकेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola