जमशेदपुर : जमीन विवाद में हंगामा, वीडियो बनाने पर युवक को पुलिस ने पीटा

Updated at : 05 Dec 2018 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर :   जमीन विवाद में हंगामा, वीडियो बनाने पर युवक को पुलिस ने पीटा

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत डायगनल रोड में जमीन विवाद को लेकर जमकर हंगामा हुआ. एक जमीन के दो दावेदार पहुंच गये और जमीन की हो रही घेराबंदी को बंद करा दिया. सूचना पाकर पुलिस पहुंची. जांच के दौरान पुलिस ने वीडियो रिकॉडिंग करने वाले एक युवक को पुलिस ने पकड़ा और पिटाई कर थाने […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत डायगनल रोड में जमीन विवाद को लेकर जमकर हंगामा हुआ. एक जमीन के दो दावेदार पहुंच गये और जमीन की हो रही घेराबंदी को बंद करा दिया. सूचना पाकर पुलिस पहुंची. जांच के दौरान पुलिस ने वीडियो रिकॉडिंग करने वाले एक युवक को पुलिस ने पकड़ा और पिटाई कर थाने ले गयी.
पुलिस दोनों पक्षों द्वारा जमीन संबंधी दस्तावेज लेने के बाद जांच कर रही थी. पुलिस घेराबंदी के सामान समेत गेट को जब्त कर थाने ले गयी. समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी थी. जानकारी के मुताबिक मंगलवार को दिन में आजादनगर रोड नंबर 26 में रहने वाले बिल्डर मो दानिश द्वारा दो माह पूर्व कदमा शास्त्रीनगर निवासी मनोज कुमार पांडेय, त्रिलोकीनाथ पांडेय व अखिलेश पांडेय द्वारा खरीदी गयी जमीन की घेराबंदी करा रहे थे.
इस बीच साकची हावड़ा ब्रिज के समीप रहने वाले हरचरण सिंह के कुछ सहयोगियों के साथ पहुंचे और घेराबंदी को बंद कराने का प्रयास किया. जिसका विरोध बिल्डर मो दानिश और उसके सहयोगियों ने किया. दोनों के बीच गाली गलौज करते हुए मारपीट हुई. हंगामे की सूचना पाकर बिष्टुपुर पुलिस पहुंच गयी. पुलिस के सामने भी दोनों पक्ष गाली गलौज करते रहे.
मो दानिश के मुताबिक हरचरण सिंह और पुलिस की मिली भगत के कारण इनकी खरीदी गयी जमीन पर काम रोकवा दिया गया है. वहीं दूसरे पक्ष से हरचरण सिंह ने बताया कि वर्ष 2011 में टाटा स्टील से उक्त जमीन मिली है. राजमणी पांडेय द्वारा जाली दस्तावेज पर जमीन को दखल दिखाने का प्रयास किया. टाटा स्टील द्वारा किये गये टाइटल सूट में राजमणी हार गये. राजमणी पर जाली दस्तावेज बनाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया गया था. इस मामले की जानकारी पूर्व में एसपी सिटी को दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola