जमशेदपुर : आयुष्मान में नाम नहीं, असाध्य रोग योजना से होगा शंभू सबर का इलाज
Updated at : 28 Oct 2018 10:14 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : सदर अस्पताल में भर्ती शंभू सबर का आयुष्मान कार्ड में नाम नहीं होने से दूसरे अस्पताल में इलाज संभव नहीं हो पा रहा है. सिर में चोट के बाद रक्तस्राव से उसे न्यूरो के डॉक्टर को दिखाने की जरूरत है. सिविल सर्जन डॉ महेश्वर प्रसाद ने बताया कि शंभू का इलाज असाध्य रोग […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : सदर अस्पताल में भर्ती शंभू सबर का आयुष्मान कार्ड में नाम नहीं होने से दूसरे अस्पताल में इलाज संभव नहीं हो पा रहा है. सिर में चोट के बाद रक्तस्राव से उसे न्यूरो के डॉक्टर को दिखाने की जरूरत है. सिविल सर्जन डॉ महेश्वर प्रसाद ने बताया कि शंभू का इलाज असाध्य रोग योजना के तहत कराया जायेगा.
शंभु सबर को लकवा की शिकायत थी. उसका इलाज एमजीएम में चल रहा था. यहां बेहतर इलाज नहीं होने की बात कहकर वह घर चला गया था. इसके बाद उसे सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है. शंभू सबर के आयुष्मान कार्ड में सिर्फ उसकी पत्नी छीता सबर का ही नाम है. कार्ड में शंभू सबर, बेटी गुरुवारी सबर, बेटा श्रीधर सबर, बेटी मिनी सबर, बेटा रामू सबर का नाम नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




