सोनारी के आदर्श नगर में पुलिस के वेश में राजू जॉर्ज गिरोह ने दिया था डकैती की घटना को अंजाम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : सोनारी के आदर्श नगर फेस सात में मार्च 2016 में पुलिस के वेश में डकैती करने वाला गिरोह राजू जॉर्ज उर्फ राजू सिंह का ही था. राजू ने पुलिस को यह जानकारी अपने स्वीकारोक्ति बयान में दी है. राजू ने बताया कि घटना के वक्त उसके साथ सूरज कुमार दास, निर्मल सेराफिना, सुनील […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : सोनारी के आदर्श नगर फेस सात में मार्च 2016 में पुलिस के वेश में डकैती करने वाला गिरोह राजू जॉर्ज उर्फ राजू सिंह का ही था. राजू ने पुलिस को यह जानकारी अपने स्वीकारोक्ति बयान में दी है. राजू ने बताया कि घटना के वक्त उसके साथ सूरज कुमार दास, निर्मल सेराफिना, सुनील कुमार, रंजन शर्मा, राकेश बहादुर, रवि कुमार उर्फ आरके शामिल था.
राजू ने बताया कि 20 अक्तूबर की रात करीब 10 बजे राकेश उसके घर आया और कहा कि हथियार लेकर बागबेड़ा चलो, बड़ा काम करना है. जब वह वायरलेस मैदान पहुंचा, तो देखा कि वहां पूर्व से ही राजू प्रसाद, अमित कुमार उर्फ गाेलू, राकेश बहादुर, जितेंद्र कुमार, शंभु सिंह, अभिषेक कुमार, रौशन कुमार मौजूद थे और सभी हथियार ठीक कर रहे थे. इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को पकड़ लिया. पुलिस को देख सभी भागने लगे, जिसमें राजू गिर गया. गिरने के कारण राजू के पैर में चोट लगी है.
पीछे के रास्ते से घुसे थे सेठ अशोक शर्मा के घर में. अमित कुमार ने पुलिस को बताया कि एक अक्तूबर से वे लोग अशोक शर्मा उर्फ लंबू सेठ के घर की रेकी कर रहे थे. घटना के दिन वे लोग पीछे के रास्ते से घर में घुसे थे, उस वक्त अशोक शर्मा घर पर सो रहे थे. वहीं जितेंद्र और राजू गेट के बाहर पहरा दे रहे थे.
घर में घुसने के बाद उन लोगों ने सेठ को बांध दिया और अलमारी तोड़ने के बाद करीब 43 लाख रुपये लेकर मौके से फरार हो गये. भागने के दौरान उन लोगों ने सेठ को पानी भी पिलाया था. अमित ने बताया कि दो नवंबर 2017 को उन लोेगों ने गोविंदपुर के दयाल सिटी में भी घटना को अंजाम दिया था.
मां की आंख का इलाज करवाया था राकेश ने
बागबेड़ा में सेठ के घर में डकैती की घटना को अंजाम को देने से जो रुपये मिले थे, उससे राकेश बहादुर ने अपनी मां की आंखों का ऑपरेशन कराया था, जिसमें उसने दो लाख रुपये खर्च किये थे. साथ ही राकेश जुआ खेलने के कारण काफी कर्ज में डूब गया था, डकैती के रुपये से उसने कुछ कर्ज भी चुकाया था.
सेठ के घर में डकैती करने से पूर्व राकेश ही राजू जॉर्ज के घर हथियार लेने के लिए गया था. हथियार देने के दौरान राजू ने उससे किस घटना को अंजाम देना है, इसके बारे में भी जानकारी ली थी, लेकिन राजू को उसने कुछ भी नहीं बताया था. राजू जॉर्ज काे घटना के बाद डकैती की सूचना अखबार से मिली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










