ePaper

बिहार में जाम की झंझट से मिलेगा छुटकारा, 83 रेलवे ओवरब्रिज की मिली मंजूरी

Updated at : 08 Mar 2026 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
83 railway overbridge approved in bihar

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बिहार में लोगों को जल्द ही ट्रैफिक जाम की झंझट से मुक्ति मिलने वाली है. राज्य में 83 रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण को मंजूरी दे दी गई है. इसके निर्माण से रेलवे फाटकों पर इंतजार करने और जाम की परेशानी झेलने से छुटकारा मिल सकेगा.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में जाम की समस्या अक्सर लोगों को झेलनी पड़ती है. लेकिन इससे निजात पाने के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है. राज्य में 83 रेलवे ओवरब्रिज की मंजूरी मिली है. इसके साथ ही अगले साल 110 और आरओबी बनाए जायेंगे.

बैठक में लिया गया फैसला

रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम को कम करने और यातायात को सुरक्षित बनाने को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल के तहत विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल और पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह के बीच हुई बैठक में इस पर सहमति बनी. बैठक में रेलवे की ओर से प्रमुख मुख्य अभियंता शैलेश वर्मा समेत कई अधिकारी भी मौजूद थे.

223 रेलवे ओवरब्रिजों के निर्माण को मिली थी मंजूरी

बैठक के दौरान राज्य में प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिजों के निर्माण की प्रगति, विभागों के बीच समन्वय और परियोजनाओं के जल्द क्रियान्वयन से संबंधित अलग-अलग पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. पिछले साल बिहार सरकार के अनुरोध पर रेलवे की ओर से राज्य के 223 जगहों पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति दी की गई थी. इन सभी रेलवे ओवरब्रिजों का निर्माण रेलवे की ओर से अपने संसाधनों से किया जाना प्रस्तावित है.

पूर्व मध्य रेलवे के चीफ इंजीनियर ने क्या बताया?

पूर्व मध्य रेलवे के चीफ इंजीनियर (सड़क सुरक्षा) प्रमोद कुमार ने बताया कि अन्य रेलवे जोन के साथ समन्वय करते हुए इस साल बिहार में 83 रेलवे फाटकों पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) को अनुमति प्रदान कर रेलवे की ओर से काम को लेकर स्वीकृति दे दी गई है.

यह भी बताया गया कि अगले फाइनेंशियल ईयर में 110 और रेलवे फाटकों पर आरओबी निर्माण के लिए डीपीआर बनाने को कहा गया है. इन रेलवे ओवरब्रिजों के निर्माण से राज्य के दूर-दराज के इलाकों से पटना तक पहुंचने में लगने वाले समय में कमी आयेगी. साथ ही रेलवे गुमटियों पर लगने वाले जाम से भी लोगों को काफी हद तक मुक्ति मिलेगी.

Also Read: बिहार के 824 और दूसरे राज्यों के 370 रास्तों पर चलेंगी 1977 से ज्यादा बसें, परमिट के लिए करना होगा ये काम

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन