हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का ऑनलाइन शुभारंभ
Updated at : 24 Sep 2018 4:40 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रखंड के हुरलुंग तथा घाटशिला प्रखंड के केशरपुर में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का ऑनलाइन शुभारंभ रांची में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. इस दौरान प्रधानमंत्री ने कोडरमा और चाईबासा में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का ऑनलाइन शिलान्यास तथा राज्य के 10 नये हेल्थ एंड वेलनेस […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रखंड के हुरलुंग तथा घाटशिला प्रखंड के केशरपुर में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का ऑनलाइन शुभारंभ रांची में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. इस दौरान प्रधानमंत्री ने कोडरमा और चाईबासा में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का ऑनलाइन शिलान्यास तथा राज्य के 10 नये हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का भी शुभारंभ किया.
इसमें पूर्वी सिंहभूम के केंद्र शामिल रहे. इस अवसर पर उपायुक्त अमित कुमार ने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जिले के लोगों के लिए वरदान सिद्ध होगा.
उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत कई गंभीर बीमारियों का इलाज मुफ्त में होगा. वहीं, सिविल सर्जन डॉॅ महेश्वर प्रसाद ने इस योजना के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि राज्य में लगभग 57 लाख परिवारों को इसका लाभ मिलेगा. इसमें 1350 बीमारियों के पैकेज हैं. इसमें पांच लाख तक के कैशलेस, पेपरलेस सुविधाओं के तहत भारत के किसी भी संबद्ध अस्पताल में रोगियों का निःशुल्क इलाज किया जायेगा.
जानकारी देते हुए कहा कि पूर्वी सिंहभूम में खुले सेंटर में करीब 12 प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी. इसमें मैटरनल हेल्थ, चाइल्ड हेल्थ, मेंटल हेल्थ, ओरल कैंसर, डायबिटीज, योग, एडोलसेंट हेल्थ, परिवार नियोजन, ईएनटी, ऑप्थैल्मी एवं जिरियाटिक केयर जैसी सुविधाएं
शामिल हैं. हुरलुंग में स्थित सेंटर से आसपास के 6000 लोग इसका लाभ प्राप्त कर सकेंगे. सिविल सर्जन ने जानकारी देते हुए कहा कि अभी तक 10 हेल्थ कार्ड जारी किये गये हैं. उन्होंने जानकारी दी कि आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल, जमशेदपुर में प्रथम एलएससीएस किया गया.
आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत राज्य भर में किये गये प्रथम एलएससीएस से बेटी का जन्म हुआ. इस मौके पर जिला परिषद की अध्यक्ष बुलु रानी सिंह, उप विकास आयुक्त बी माहेश्वरी, जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, निदेशक एनइपी श्रीमती रंजना मिश्रा, निदेशक डीआरडीए श्रीमती उमा महतो आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




