शहर में चलने वाले ऑटो का जल्द घटेगा किराया

Updated at : 01 Sep 2018 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में चलने वाले ऑटो का जल्द घटेगा किराया

जमशेदपुर : ऑटो से कम दूरी का सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. मिनी बसों की तरह यात्रियों को ऑटो में कम दूरी का सफर करने पर पहले स्टॉपेज पर अब पांच रुपये ही चुकाना होगा. पहले स्टॉपेज में बदलाव कर ऑटो चालक शहर के यात्रियों को न्यूनतम दर पर ऑटो की […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : ऑटो से कम दूरी का सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. मिनी बसों की तरह यात्रियों को ऑटो में कम दूरी का सफर करने पर पहले स्टॉपेज पर अब पांच रुपये ही चुकाना होगा. पहले स्टॉपेज में बदलाव कर ऑटो चालक शहर के यात्रियों को न्यूनतम दर पर ऑटो की सवारी करायेंगे. ऐसा करने वाला जमशेदपुर पूरे राज्य में पहला शहर होगा. जहां ऑटो का न्यूनतम किराया पहले स्टॉपेज का पांच रुपये होगा.
वर्तमान में शहर में चलने वाली मिनी बसों का न्यूनतम किराया पांच रुपये है. इसके लिए शिक्षित बेरोजगार चालक-संचालक संघ की ओर से पहल तेज कर दी गयी है. चालकों के बीच आम सहमति बनाने की कोशिश की जा रही है. अगर सब कुछ ठीक रहा, तो आने वाले समय में शहर में ऑटो का न्यूनतम किराया मिनी बस की तरह पांच रुपये हो जायेगा.
विश्वकर्मा पूजा के बाद संघ की अहम बैठक होने जा रही है. जिसमें ऑटो यूनियन की हड़ताल की समीक्षा के साथ ऑटो के किराये पर भी चर्चा होने की संभावना है. इस संबंध में संघ के नेताओं से पूछे जाने पर फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. ऑटो के किराये में कमी का कारण ऑटो और मिनी बस एसोसिएशन के बीच हड़ताल के दौरान उठा विवाद बताया जा रहा है. मिनी बसों के हड़ताल समाप्त करने की घोषणा के बाद ही चालक धरना स्थल पर ही ऑटो के पहले स्टॉपेज का किराया पांच रुपये करने की मांग उठाने लगी थी.
कम दूरी का होगा ऑटो का पहला स्टॉपेज. शहर में ऑटो का पहला स्टॉपेज कम दूरी का होगा. जिससे ऑटो चालकों को भी कम किराया लेने पर आर्थिक नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा. शिक्षित बेरोजगार चालक- संचालक संघ के इस निर्णय का दूरगामी परिणाम मिनी बसों के परिचालन पर दिखना तय है. ऑटो के पहले स्टॉपेज का किराया कम होने का असर मिनी बसों पर पड़ेगा.
प्रतिस्पर्धा की दौड़ में मिनी बसों को ऑटो से कड़ी टक्कर मिल रही है. लोकल मार्ग के यात्री मिनी बस की जगह ऑटो को प्राथमिकता देंगे. वर्तमान में ज्यादातर यात्री कम दूरी का सफर शहर में ऑटो के बजाये मिनी बसों से करते है. इससे ऑटो चालकों को कम दूरी के यात्री नहीं के बराबर मिलते है. साकची की तरफ आने वाले ऑटो चालकों को वापसी में खाली ही साकची आना पड़ता है. कदमा, सोनारी, बिष्टुपुर, गोलमुरी, बर्मामाइंस, स्टेशन ऑटो स्टैंड से चलने वाले ऑटो चालकों की भी वहीं स्थिति साकची से लौटते समय रहती है.’
आठ रुपये है ऑटो के पहले स्टॉपेज का किराया
वर्तमान में शहर में ऑटो के पहले स्टॉपेज का न्यूनतम किराया आठ रुपये है. ऑटो के पहले स्टॉपेज में बदलाव के बाद ऑटो का न्यूनतम किराया पांच रुपये हो जायेगा. जो मिनी बसों की तरह होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola