पूर्वी सिंहभूम जिले के तीन कॉलेज और 11 हाइस्कूलों के अनुदान पर लगी रोक
Updated at : 03 Aug 2018 5:32 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के वित्त रहित स्कूल व इंटर कॉलेजों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को दी जाने वाली अनुदान की राशि जारी कर दी गयी है. करीब एक साल से अनुदान की राशि बकाया था. वहीं इस अनुदान में जिले के तीन इंटर कॉलेज व 11 हाइ स्कूलों में दी जाने वाली अनुदान […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के वित्त रहित स्कूल व इंटर कॉलेजों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को दी जाने वाली अनुदान की राशि जारी कर दी गयी है. करीब एक साल से अनुदान की राशि बकाया था. वहीं इस अनुदान में जिले के तीन इंटर कॉलेज व 11 हाइ स्कूलों में दी जाने वाली अनुदान पर रोक लगा दी गयी है.
इससे संबंधित एक पत्र स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की अोर से जारी की गयी है. विभाग की अोर से जारी पत्र में बताया गया है कि पूर्वी सिंहभूम के वित्त रहित स्कूल व कॉलेजों को अनुदान के मद में कुल दो करोड़ 75 लाख रुपये आवंटित किये गये हैं. वहीं उक्त शैक्षणिक संस्थानों को मिलने वाली अनुदान की राशि पर रोक से संबंधित पत्र भी दिये गये हैं.
विभाग की अोर से दिये गये अनुदान की राशि का इस्तेमाल शिक्षकों के मानदेय के रूप में किया जायेगा. गौरतलब है कि सरकार की अोर से राज्य में संचालित वित्त रहित शिक्षण संस्थानों को हर साल संचालित करने के लिए अनुदान की राशि दी जाती है. इससे पूर्व भी कई स्तर पर जांच होती है. इस जांच में विद्यार्थियों की संख्या, उपस्थिति, आधारभूत संरचना, रिजल्ट समेत कई अन्य बिंदुअों पर जांच के बाद विभाग की अोर से यह तय की जाती है कि किस संस्थान को कितनी राशि आवंटित की जायेगी.
प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचा था मामला. जेकेएस इंटर कॉलेज को पिछले साल अनुदान की राशि नहीं मिली थी. जांच के दौरान स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने पाया कि कॉलेज प्रबंधन द्वारा कई सूचनाएं अॉनलाइन अपलोड नहीं की गयी थी, जबकि कॉलेज प्रबंधन ने दावा किया कि उनके द्वारा सही समय पर सारी सूचनाएं विभाग की दी गयी थी, लेकिन तकनीकी कारणों से वह पोर्टल पर अपलोड नहीं हो सकी थी. इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय में पत्राचार किया गया था. पूरे मामले की जांच के आदेश दिये गये. जांच पूरी कर रिपोर्ट पीएम अॉफिस में भेज दी गयी है. उक्त रिपोर्ट भेजने के बाद अब नये सिरे से वित्त रहित कॉलेजों को राशि आवंटित हुई है.
तीन कॉलेज अौर 11 स्कूलों को नहीं मिलेगा फंड. विभाग से जारी किये पत्र के अनुसार पूर्वी सिंहभूम जिले में कुल 12 इंटर कॉलेजों को अनुदान अब तक मिलता रहा है, लेकिन इस सत्र में कुल तीन इंटर कॉलेजों को दिये जाने वाले अनुदान पर रोक लगा दी गयी है. इसके अलावा जिले के कुल 26 हाइ स्कूलों को भी अनुदान मिलती थी, लेकिन कुल 11 स्कूलों को अनुदान देने पर सरकार की अोर से रोक लगा दी गयी है.
इन हाइस्कूलों को अनुदान देने पर लगी रोक
वीणापाणी हाइ स्कूल धानचटानी, उर्दू हाइ स्कूल टेल्को , पल्ली मंगल हाइ स्कूल शांतिपुर, कोवाली, बीडीएसएलएस विद्या मंदिर हाइ स्कूल मुसाबनी, मानिक होमी हाइ स्कूल मानगो, गिरीश चंद्र झूरो देवी हाइ स्कूल मुसाबनी, चंद्र मोहन महतो हाइ स्कूल चाकुलिया, आदिवासी हाइस्कूल पूर्णपाणी, चाकुलिया, दक्षिणशोल आदिवासी हाइस्कूल सरडीहा , आदिवासी गर्ल्स हाइ स्कूल गोलपहाड़ी, गुहियापाल अोड़िया हाइ स्कूल, गुहियापाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




