चोरी व लूट ने उड़ायी पुलिस की नींद

Published at :01 Jun 2014 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
चोरी व लूट ने उड़ायी पुलिस की नींद

त्रिलोचन सिंह जमशेदपुर : हाल के दिनों में बढ़ी चोरी और छिनतई की घटनाओं ने शहर की पुलिस की नींद उड़ा दी है. शहर के किसी न किसी क्षेत्र में हर दिन बंद घरों को चोर निशाना बना रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ पल्सर बाइक पर सवार दो युवक रुपये से भरा बैग छिनतई की […]

विज्ञापन

त्रिलोचन सिंह

जमशेदपुर : हाल के दिनों में बढ़ी चोरी और छिनतई की घटनाओं ने शहर की पुलिस की नींद उड़ा दी है. शहर के किसी न किसी क्षेत्र में हर दिन बंद घरों को चोर निशाना बना रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ पल्सर बाइक पर सवार दो युवक रुपये से भरा बैग छिनतई की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं.

हालांकि एसएसपी एवी होमकर के नेतृत्व में चोर व छिनतई गिरोह की तलाश में एक टीम गठित की गयी है, लेकिन टीम अबतक निष्क्रिय रही है. चोरी व छिनतई की घटनाओं को रोकने में पूरी तरह विफल रही है. आलम यह है कि पुलिस की क्षमता पर भी सवाल उठने लगे हैं.

इन बातों का रखे ख्याल

– घर बंद कर जाने की सूचना पड़ोसियों को दें, ताकि वह घर की निगरानी कर सकें

– हो सके तो परिवार के एक सदस्य को घर की निगरानी के लिए छोड़ें

– ग्रिल में ताला बंद करना अनिवार्य है, हो सके तो सिक्कड़ भी लगाये

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola