झपट्टा मार 1.60 लाख ले उड़े

कर्मचारियों को पेमेंट करने जा रहे थे, बाइक सवारों ने दिया घटना को अंजाम आदित्यपुर/जमशेदपुर : आदित्यपुर पान दुकान चौक में दिन-दहाड़े बिल्डर के कर्मचारी से रुपये भरा बैग की छिनतई कर ली गयी. बैग में 1.60 लाख रुपये थे. प्लसर बाइक पर सवार दो युवकों ने घटना को अंजाम दिया. कर्मचारियों द्वारा शोर मचाने […]
कर्मचारियों को पेमेंट करने जा रहे थे, बाइक सवारों ने दिया घटना को अंजाम
आदित्यपुर/जमशेदपुर : आदित्यपुर पान दुकान चौक में दिन-दहाड़े बिल्डर के कर्मचारी से रुपये भरा बैग की छिनतई कर ली गयी. बैग में 1.60 लाख रुपये थे. प्लसर बाइक पर सवार दो युवकों ने घटना को अंजाम दिया. कर्मचारियों द्वारा शोर मचाने पर भाग रहे बदमाशों को लोगों ने घेर लिया , बावजूद इसके बाइक सवार लोगों को चकमा देकर फरार हो गये. बदमाश बिष्टुपुर की तरफ भागने की सूचना पर जिला पुलिस की टीम ने चेकिंग शुरू कर दी.
बिष्टुपुर रिगर पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने दो युवकों को चेकिंग के दौरान रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों फरार हो गये. इस संबंध में आदित्यपुर थाना में प्लसर बाइक पर सवार दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




