दो घंटे में 36.2 एमएम बारिश, कई इलाकों में जलजमाव

Updated at : 30 Jul 2018 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
दो घंटे में 36.2 एमएम बारिश, कई इलाकों में जलजमाव

जमशेदपुर : जमशेदपुर के आसपास के इलाकों में रविवार को दो घंटे में करीब 36.2 मिलीमीटर बारिश हुई. बारिश के कारण शहर में कई जगहों पर जलजमाव हो गया. एमजीएम अस्पताल, बाराद्वारी, मानगो, बर्मामाइंस, जुगसलाइ, कदमा, सोनारी, कीताडीह, टेल्को के कई निचले इलाकों में बारिश की वजह से जगह-जगह पानी जमा हो गया. रविवार को […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : जमशेदपुर के आसपास के इलाकों में रविवार को दो घंटे में करीब 36.2 मिलीमीटर बारिश हुई. बारिश के कारण शहर में कई जगहों पर जलजमाव हो गया. एमजीएम अस्पताल, बाराद्वारी, मानगो, बर्मामाइंस, जुगसलाइ, कदमा, सोनारी, कीताडीह, टेल्को के कई निचले इलाकों में बारिश की वजह से जगह-जगह पानी जमा हो गया.
रविवार को दिन की शुरुआत तेज धूप से हुई. जैसे- जैसे दिन चढ़ा, आसमान में बादल छाने लगे. शाम होते होते बारिश शुरू हो गयी. रविवार को तापमान दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गयी. अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री तथा न्यूनतम 25.7 डिग्री रहा. इस दौरान हवा की आर्द्रता अधिकतम 92 व न्यूनतम 89 प्रतिशत रही. मौसम विभाग के रांची केंद्र की माने तो अगले सात दिनों तक बादल छाये रहेंगे. इस दौरान तेज बारिश भी हो सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola