बार काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम कल पहुंचेगी केयू

Updated at : 27 Jun 2018 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
बार काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम कल पहुंचेगी केयू

जमशेदपुर : विधि की पढ़ाई का इंतजार कर रहे कोल्हान प्रमंडल के छात्रों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज की संबद्धता से जुड़े तकनीकी पेंच को दूर करने के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम आगामी 28 जून को कोल्हान विश्वविद्यालय के दौरे पर आ रही है. टीम पहले चरण […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : विधि की पढ़ाई का इंतजार कर रहे कोल्हान प्रमंडल के छात्रों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज की संबद्धता से जुड़े तकनीकी पेंच को दूर करने के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम आगामी 28 जून को कोल्हान विश्वविद्यालय के दौरे पर आ रही है. टीम पहले चरण में विवि में कागजातों की जांच करेगी. दरअसल बार काउंसिल ऑफ इंडिया के दस्तावेजों के अनुसार अब तक जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज रांची विवि के अंगीभूत कॉलेज के रूप में दर्ज है.
काउंसिल की टीम सबसे पहले कॉलेज को कोल्हान विवि के अंगीभूत कॉलेज के रूप में अपने दस्तावेज में अपडेट करेगी. इसके बाद कॉलेज की मान्यता की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी. जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में एलएलबी का दाखिला सत्र 2016-17 से नहीं हो रहा. कॉलेज में एलएलबी की 160 सीटें स्वीकृत हैं. विवि के सिंडिकेट सदस्य एवं बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य राजेश कुमार शुक्ल ने कहा कि महाविद्यालय में नये सत्र से दाखिला प्रक्रिया प्रारंभ कराने का पूरा प्रयास किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola