शहर में गिरी राहत की बूंदें, माॅनसून और होगा सक्रिय

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों में माॅनसून की बारिश रविवार से शुरू हुई. काफी इंतजार के बाद शुरू हुई बारिश का लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया. हल्की बूंदाबांदी के बीच लोग घरों से निकली. गर्मी से परेशान शहर ने बारिश की फूहार का आनंद लिया. मौसम विभाग के रांची केंद्र की मानें […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों में माॅनसून की बारिश रविवार से शुरू हुई. काफी इंतजार के बाद शुरू हुई बारिश का लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया. हल्की बूंदाबांदी के बीच लोग घरों से निकली. गर्मी से परेशान शहर ने बारिश की फूहार का आनंद लिया. मौसम विभाग के रांची केंद्र की मानें तो आने वाले दिनों में माॅनसून और सक्रिय होगा.
इस दौरान पूरे झारखंड में तेज बारिश होगी. अगले सात दिनों तक बारिश की उम्मीद बनी हुई है. आसमान में बादल रहेंगे. रविवार को पूरे दिन बादल छाये रहे. दोपहर बाद बारिश शुरू हुई. अलग-अलग इलाकों में देर शाम तक हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला चलता रहा. पिछले 24 घंटे में कुल 2.6 मिलीमीटर बारिश रिकाॅर्ड की गयी.
तापमान में गिरावट देखने को मिली. अधिकतम तापमान करीब तीन डिग्री की गिरावट के साथ 35.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा. हवा में नमी की मात्रा अधिकतम 93 फीसदी व न्यूनतम 67 फीसदी रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola