ट्रेलर के धक्के से छोटे भाई की मौत, बड़ा गंभीर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पोटका/जादूगोड़ा : हाता-जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर पोटका थाना क्षेत्र के कालिकापुर के तिलका माझी चौक के समीप रविवार को ट्रक के धक्के से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर दो घंटे तक सड़क […]
विज्ञापन
पोटका/जादूगोड़ा : हाता-जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर पोटका थाना क्षेत्र के कालिकापुर के तिलका माझी चौक के समीप रविवार को ट्रक के धक्के से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर दो घंटे तक सड़क को जाम रखा. घायल का इलाज एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर में चल रहा है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, धिरौल गांव के दो सगे भाई आशुतोष गोप (22) और बाबूलाल गोप चप्पल की पेटी लेकर अपनी नयी हीरो सीडी डीलक्स बाइक से जादूगोड़ा से अपने घर जा रहे थे.
शाम करीब चार बजे कालिकापुर के समीप पीछे से आ रहे ट्रेलर (पीबी13एआर-9863) ने बाइक को धक्का मार दिया. इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के कुछ देर बाद ही एक कार्यक्रम से लौट रहे विधायक कुणाल षाड़ंगी एवं जिला परिषद सदस्य संजीव सरदार घटनास्थल पर पहुंच गये. संजीव सरदार अपने वाहन से दोनों घायलों को पोटका सीएचसी लाये, लेकिन आशुतोष ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया. यहां से घायल बाबूलाल गोप को जमशेदपुर भेज दिया गया.
उधर घटना के बाद ट्रेलर ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया था. आक्रोशित लोगों ने मुआवजा की मांग पर साढ़े चार बजे के करीब सड़क जाम कर दिया. कुछ देर बाद पोटका थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह पहुंचे. उन्होंने लोगों को समझाने के प्रयास किया, लेकिन नहीं माने. यहां पोटका के सीओ द्वारिका बैठा भी पहुंचे, वह काफी समझाने के बाद थाना में मुआबजे को लेकर ट्रेलर मालिक से वार्ता कराने का आश्वासन दिये जाने के बाद शाम के करीब साढ़े छह बजे जाम हटा. जाम के दौरान सड़क के दोनो छोरों में वाहनों की लंबी लाइन लग गयी थी.
सामने आयी सीएचसी की अव्यवस्था : सड़क दुघर्टना के कुछ देर बाद जब घायल आशुतोष के शव और घायल बाबूलाल गोप को सीएचसी पोटका ले जाया गया तो वहां कोई चिकित्सक नहीं था. कर्मियों ने प्राथमिक उपचार किया. इस पर संजीव सरदार ने नाराजगी जाहिर की. कुछ देर बाद एक चिकित्सक आयीं. यहां से घायल बाबूलाल को एमजीएम जमशेदपुर भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










