कारमेल की श्रीतमा और आरवी की सृष्टि चैंपियन, 11 स्कूल की टीमें ले रहीं हैं हिस्सा

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल की मेजबानी में रविवार से जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दो दिवसीय एएसआइएससी रीजनल टेनिस चैंपियनशिप की शुरुआत हुई. प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गये जूनियर बालिका एकल वर्ग के फाइनल में कारमेल की श्रीतमा ने कारमेल के ही शरण्या को हराया. सीनियर बालिका एकल वर्ग के फाइनल में राजेंद्र विद्यालय […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल की मेजबानी में रविवार से जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दो दिवसीय एएसआइएससी रीजनल टेनिस चैंपियनशिप की शुरुआत हुई. प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गये जूनियर बालिका एकल वर्ग के फाइनल में कारमेल की श्रीतमा ने कारमेल के ही शरण्या को हराया. सीनियर बालिका एकल वर्ग के फाइनल में राजेंद्र विद्यालय की सृष्टि शिखा ने डीबीएमएस की अाकांक्षा को हराकर खिताब जीता. जूनियर बालिका युगल वर्ग के फाइनल में डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल की सुप्रिया सिंह व तालिया हमीद की जोड़ी ने डी नोबिली स्कूल धनबाद की खुशी अग्रवाल व स्वाति सिंह को हराया.
सीनियर बालिका युगल वर्ग के खिताबी मुकाबले में डीबीएमएम की पी सुहासिनी व जी श्री विद्या की जोड़ी ने भाव्या व हर्षा की जोड़ी को मात दी. जूनियर बालक युगल वर्ग के फाइनल में डॉन बॉस्को एकेडमी पटना के प्रिंस व अपूर्व अमृत ने कारमेल के अली मुस्तफा आरिफ व अक्श राज को मात दी. सीनियर बालक युगल वर्ग के फाइनल में लोयोला स्कूल के अनितेज श्रीवास्त और आयाम शौर्य की जोड़ी ने डीबीएमएस के अमन अग्रवाल व मनशरण सिंह की जोड़ी को शिकस्त दी. सोमवार को जूनियर बालक एकल वर्ग के फाइनल में डॉन बॉस्को के सत्यम सुजय का सामना लोयोला के अंशुमन पांडा से होगा. जबकि सीनियर बालक एकल वर्ग के खिताबी मुकाबले में डॉनबॉस्को के स्वपनील सिन्हा का सामना लोयोला के असद अब्दुल्लाह युसूफ से होगा.
रंगारंग हुआ आगाज
जेआरडी में एएसआइएससी रीजनल लॉन टेनिस टूर्नामेंट की शुरुआत रंगारंग अंदाज में हुआ. उदघाटन समारोह में स्कूल के विद्यार्थियों ने शानादर नृत्य प्रस्तुत किया. डीबीएमएस के छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किये गये फ्यूजन डांस ने दर्शकों का मनमोह लिया. स्वागत भाषण डीबीएमएस स्कूल की प्राचार्या रजनी शेखर ने दिया. मौके पर बी नीलकंठन, हेमा राघवन, मीना मोहन, इंद्रानी सिंह, वृंदा वेंकटेश्वरम, एस भुवना, रेणु अरोड, खेल शिक्षक पी रमेश कुमार व टेनिस कोच शेखर मौजूद थे. टूर्नामेंट बिहार-झारखंड के कुल 11 स्कूल के 61 खिलाड़ी (बालक व बालिका) भाग ले रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola