चांडिल डैम से 15 जून को छोड़ा जायेगा पानी

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : चांडिल बायीं मुख्य कैनाल में 15 जून से डैम का पानी छोड़ा जायेगा. पानी चांडिल से लेकर बहरागोड़ा में 128 किलोमीटर दूर बंगाल सीमा तक पहुंचेगा. चांडिल कॉम्प्लेक्स के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम ने कैनाल के सभी गेटों की जांच अौर मरम्मत करने का निर्देश यांत्रिक कार्यपालक अभियंता को दिया है. कैनाल से […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : चांडिल बायीं मुख्य कैनाल में 15 जून से डैम का पानी छोड़ा जायेगा. पानी चांडिल से लेकर बहरागोड़ा में 128 किलोमीटर दूर बंगाल सीमा तक पहुंचेगा. चांडिल कॉम्प्लेक्स के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम ने कैनाल के सभी गेटों की जांच अौर मरम्मत करने का निर्देश यांत्रिक कार्यपालक अभियंता को दिया है.
कैनाल से पानी छोड़ने की स्थिति में सभी अभियंताओं को सजग रहने, निगरानी करने, पानी का दुरुपयोग रोकने के लिए कार्रवाई करने को कहा गया है. पिछले साल 2017-18 में डैम से छोड़े गये पानी से 4,5840 हेक्टेयर भूमि में पटवन किया गया था. इस साल चार हजार हेक्टेयर भूूमि का लक्ष्य बढ़ाया गया है. इस साल 2018-19 में कुल 49,065 हेक्टेयर भूमि पटवन के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है.
60 में से 43 सब-कैनाल चालू हालत में : चांडिल से लेकर बहरागोड़ा के बीच कुल 60 सब-कैलान में 43 चालू हालत में है. इसके अलावा कई गांवों में पाइप से, मोटर पंप से या अन्य विधि से पानी का उपयोग ग्रामीण कर सकेंगे. कैनाल का पानी तालाब, डोभा व अन्य जगह स्टॉक किया जा सकेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola