टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट ने सिटी डेवलपमेंट प्लान पर मुख्यमंत्री के साथ आधा घंटा तक किया मंथन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : राज्य सरकार और टाटा स्टील संयुक्त रूप से सिटी डेवलपमेंट पर काम करेगी. मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट काॅरपोरेट सर्विसेज सुनील भास्करन की सोमवार को करीब आधे घंटे तक हुई बातचीत में यह तय हुआ. हालांकि, इसके बारे में न तो मुख्यमंत्री ने और न ही अाधिकारिक तौर […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : राज्य सरकार और टाटा स्टील संयुक्त रूप से सिटी डेवलपमेंट पर काम करेगी. मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट काॅरपोरेट सर्विसेज सुनील भास्करन की सोमवार को करीब आधे घंटे तक हुई बातचीत में यह तय हुआ. हालांकि, इसके बारे में न तो मुख्यमंत्री ने और न ही अाधिकारिक तौर पर टाटा स्टील के वीपी ने ही कोई जानकारी दी है.
बताया जाता है कि बातचीत के दौरान शहर में सड़कों के निर्माण की गति देने से लेकर साफ-सफाई की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गयी. इस दौरान सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण कहां से हटाया जा सकता है इस पर टाटा स्टील की ओर से जानकारी दी गयी और कंपनी के भावी निवेश के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी. फ्लाइओवर के निर्माण को लेकर भी बातचीत हुई. बर्मामाइंस में टाटा स्टील की ओर से एक फ्लाइओवर बनाया जा रहा है, जिसके माध्यम से गाड़ियां कंपनी के भीतर से बर्मामाइंस की मुख्य सड़क को पार कर जायेगी और वहां बनाये गये पार्किंग स्थल को भी बनाया गया है.
इसके अलावा कचरे के निष्पादन को लेकर भी महत्वपूर्ण कदम उठाया जायेगा, जिसके लिए कंपनी के सहयोग से काम कराया जायेगा. इस मीटिंग के बाद श्री दास सोनारी एयरपोर्ट से रांची लौट गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










