ePaper

कौन करेगा टाटा मोटर्स के साथ ग्रेड रिवीजन समझौता?

Updated at : 31 Jul 2017 11:15 AM (IST)
विज्ञापन
कौन करेगा टाटा मोटर्स के साथ ग्रेड रिवीजन समझौता?

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में कर्मचारियों के ग्रेड रिवीजन पर दो यूनियनों में ठन गयी है. तोते गुट ने कहा है कि जल्द ही कर्मचारियों के हित में बेहतर ग्रेड रिवीजन करवायेंगे. वहीं, टेल्को वर्कर्स यूनियन के एक अपदस्थ नेता ने कहा है कि इंटक नेता राजेंद्र सिंह के दिशा-निर्देश और उनकी मौजूदगी में टाटा […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में कर्मचारियों के ग्रेड रिवीजन पर दो यूनियनों में ठन गयी है. तोते गुट ने कहा है कि जल्द ही कर्मचारियों के हित में बेहतर ग्रेड रिवीजन करवायेंगे. वहीं, टेल्को वर्कर्स यूनियन के एक अपदस्थ नेता ने कहा है कि इंटक नेता राजेंद्र सिंह के दिशा-निर्देश और उनकी मौजूदगी में टाटा मोटर्स के कर्मियों के हक में ग्रेड रिवीजन समझौता होगा.

टीएमएल एंड ड्राइव लाइंस वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते ने कहा है कि टाटा मोटर्स के कर्मचारियों का जल्द ही बेहतर ग्रेड रिवीजन होगा. उन्होंने कमेटी मेंबरों से आपसी एकता बनाये रखने का अनुरोध किया. महामंत्री आरके सिंह ने एक-एक बिंदु पर बात करने और बेहतर ग्रेड रिवीजन करने की बात कही.

टाटा मोटर्स: यूनियन ने रखा फॉर्मूला तय करने का प्रस्ताव, 20 % बोनस की मांग रखी

बैठक में यूनियन के सदस्यों ने बेहतर ग्रेड रिवीजन के लिए सुझाव दिये. कमेटी मेंबर शमशेर खान ने अध्यक्ष, महामंत्री को ग्रेड रिवीजन के लिए सक्षम बताया. अली राजा ने स्थायी कर्मियों के साथ-साथ बाइ सिक्स कर्मियों के हितों का ध्यान रखने, प्रशांत मिश्रा ने बेहतर ग्रेड, संजीव रंजन ने एक मुश्त ग्रेड की राशि दिलाने और संतोष जायसवाल ने बेहतर ग्रेड की बात दोहरायी.

कमेटी मीटिंग के बाद यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि दो दिन में ग्रेड रिवीजन नहीं हुआ, तो आंदोलन किया जायेगा. सिंह ने कहा कि दो दिन बाद महामंत्री क्या निर्णय लेते हैं, इस पर सबकी नजर है. हालांकि, यूनियन की विज्ञप्ति में आंदोलन संबंधी कोई बात नहीं है.

टाटा मोटर्स : ग्रेड वार्ता में चार्टर्ड ऑफ डिमांड पर प्रबंधन ने नहीं की बात, यूनियन ने किया नाश्ते का बहिष्कार

उधर, टेल्को वर्कर्स यूनियन के अपदस्थ अध्यक्ष अमलेश, महामंत्री प्रकाश और हर्षवर्द्धन सिंह ने कहा है कि इंटक नेता राजेंद्र सिंह के दिशा-निर्देश और उनकी मौजूदगी में टाटा मोटर्स के कर्मियों के हक में ग्रेड रिवीजन समझौता होगा. टेल्को वर्कर्स यूनियन ही टाटा मोटर्स में वेतन समझौता करेगी. आरके सिंह और तोते ने श्रमिक संघ को मजाक बना दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola