जिला बास्केटबॉल टीम के ट्रायल में 100 खिलाड़ी शामिल

झारखंड स्टेट यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 27-29 मई तक बोकारो में किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला बास्केटबॉल टीम (बालक व बालिका) का सेलेक्शन ट्रायल रविवार को संंपन्न हुआ
जमशेदपुर. झारखंड स्टेट यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 27-29 मई तक बोकारो में किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला बास्केटबॉल टीम (बालक व बालिका) का सेलेक्शन ट्रायल रविवार को संंपन्न हुआ. बालक वर्ग में 63 व बालिका वर्ग में 37 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. ट्रायल के आधार पर 20 बालक और 18 बालिका खिलाड़ी को ट्रेनिंग कैंप के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. 15 दिवसीय समर कैंप के बाद अंतिम टीम (बालक व बालिका) की घोषणा की जायेगी. ट्रायल के दौरान प्रदीप मुखर्जी, मो निजाम, विजय, मो वसीम व अन्य लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




