Steel city classic power lifting and bodybuilding : नैनप्रीत कौर बनीं चैंपियन ऑफ चैंपियंस

Updated:
विज्ञापन

राजस्थान भवन मानगो में आयोजित स्टील सिटी क्लासिक बॉडी बिल्डिंग, डेड लिफ्ट व पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप सोमवार को संपन्न हो गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. एसएस इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर से राजस्थान भवन मानगो में आयोजित स्टील सिटी क्लासिक बॉडी बिल्डिंग, डेड लिफ्ट व पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप सोमवार को संपन्न हो गया. पावरलिफ्टिंग के महिला वर्ग में नैनीप्रीत कौर ने चैंपिन ऑफ चैंपियंस का खिताब जीता. पुरुष वर्ग में सतपालसिंह को यह खिताब दिया गया. डेडलिफ्ट में सतपाल सिंह तथा बेंच प्रेस में आशुतोष कुमार विजेता रहे. बॉडीबिल्डिंग में मोहम्मद सोहेल प्रथम व शुभंकर सिंह देव रनर-अप रहे. मेंस फिजिक में अकरम अहमद विजेता तथा अंकश यादव रनर-अप बने. डेनिम जींस फिटनेस मॉडल में परेश गोप चैंपियन ऑफ चैंपियंस व अमन पाठक रनर-अप रहे. मोहम्मद सोहेल को 11,000 रुपये व शुभंकर सिंह देव को 5,000 रुपये नकद पुरस्कार दिया गया. कार्यक्रम में ईश्वर सिंह, राहुल कश्यप, डॉ हसन इमाम, मोनिका शर्मा व मिस्टर इंडिया प्रशांत सिंह उपस्थित रहे. चैंपियनशिप को सफल बनाने में सुदेशना रॉय व संजीव महतो ने अपना योगदान दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola