सड़क हादसे में युवक की मौत, मां व भाई घायल

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 17 May 2026 10:46 PM

विज्ञापन

गिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को चपेट में लिया

विज्ञापन

बरकट्ठा. बरकट्ठा-पड़रिया मार्ग पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि उसकी मां और भाई गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना रविवार की सुबह करीब नौ बजे की है. एक बाइक को गिट्टी लादकर तीव्र गति से आ रहे ट्रैक्टर ने चपेट में ले लिया. हादसे में बाइक सवार ग्राम लगनवा शिलाडीह निवासी कपिलदेव पासवान (23 वर्ष, पिता सुखदेव पासवान) की मौत हो गयी, जबकि उसकी मां इंद्रा देवी (45 वर्ष) तथा बड़ा भाई विकास पासवान (25 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल बरही ले जाया गया. जहां चिकित्सक ने इंद्रा देवी को बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया. दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया. मृतक के परिजनों ने बताया की सभी लोग एक ही बाइक से रिश्तेदार के घर ग्राम चंद्रपुर जा रहे थे. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

दो पक्षों में मारपीट, छह घायल, तीन हजारीबाग रेफर

बरकट्ठा. थाना क्षेत्र के ग्राम चांदगढ़ में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गये. जिसमें तीन लोगों को रेफर किया गया है. घटना रविवार की है. आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में प्रयाग यादव (60 वर्ष), उनकी पत्नी फुलवा देवी (58 वर्ष), पुत्र ब्रह्मदेव यादव (41 वर्ष), तुलसी यादव (32 वर्ष), प्रतीक कुमार यादव (24 वर्ष), इंद्रदेव यादव (40 वर्ष) शामिल हैं. सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया. जहां से चिकित्सक ने फुलवा देवी, ब्रह्मदेव यादव एवं तुलसी यादव को बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola