ओमेगा कप टी-10 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

Updated:
विज्ञापन
ओमेगा कप टी-10 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

डीएक्स इलेवन, नूरा व जुम्बी-11 ने जीते अपने मैच

विज्ञापन

हजारीबाग. शहर के अन्नदा कॉलेज मैदान में हजारीबाग क्रिकेट प्रीमियर लीग ओमेगा कप टी-10 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुआ. टूर्नामेंट 25 मई तक चलेगा. उपायुक्त हेमंत सती ने क्रिकेट मैच खेलकर रोमांच को बढ़ा दिया. आयोजक मंडली ने उपायुक्त का मोमेंटो देकर स्वागत किया. शनिवार को तीन मुकाबले हुए. पहला मुकाबला हेलिओस वॉरियर्स बनाम डीएक्स इलेवन के बीच खेला गया. जिसमें हेलिओस वॉरियर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 71 रन बनायी. जवाबी पारी खेलते हुए डीएक्स इलेवन की टीम ने शानदार बल्लेबाजी कर आठ विकेट पर 74 रन बनाकर मैच जीत लिया. दूसरा मैच नूरा बनाम अन्नदा कॉलेज टीम के बीच हुआ. नूरा की टीम पहले खेलते हुए पांच विकेट पर 125 रन बनायी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी अन्नदा कॉलेज की टीम छह विकेट पर 99 रन ही बना सकी. अन्नदा कॉलेज की ओर से उपायुक्त हेमंत सती ने भी बल्लेबाजी की. नूरा की टीम ने 26 रन से मैच जीत लिया. तीसरा मुकाबला ब्लू वर्ल्ड और जुम्बी-11 के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लू वर्ल्ड की टीम 40 रन पर ऑल आउट हो गयी. जवाब में जुम्बी-11 की टीम ने नौ विकेट से मैच जीत लिया.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola