होल्डिंग टैक्स वसूली एजेंसी का करार खत्म, अब सीधे नगर निगम को करना होगा भुगतान

Updated:
विज्ञापन
1हैज21में- नगर निगम | Prabhat Khabar Network

नगर निगम वसूली करेगा टैक्स | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग नगर निगम ने रितिका प्रिन्टेक का टैक्स वसूली अनुबंध समाप्त कर दिया है. अब नागरिक ऑनलाइन या निगम की खिड़की पर अपना टैक्स जमा कर सकते हैं.

विज्ञापन

हजारीबाग: नगर निगम क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स समेत अन्य करों की वसूली करने वाली अधिकृत एजेंसी मेसर्स रितिका प्रिन्टेक प्राइवेट लिमिटेड का एकरारनामा समाप्त हो गया है. राज्य शहरी विकास अभिकरण, नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से टैक्स वसूली के लिए एजेंसी को 10 वर्षों के लिए जिम्मेदारी दी गयी थी, जिसकी अवधि 31 जुलाई 2026 को समाप्त हो गई.

नगर निगम ने इस संबंध में शहर के सभी होल्डिंगधारियों को सूचना जारी कर कहा है कि अब मेसर्स रितिका प्रिन्टेक प्राइवेट लिमिटेड के कर्मियों को आंतरिक राजस्व होल्डिंग टैक्स, वाटर यूजर चार्ज, अनुज्ञप्ति शुल्क और होर्डिंग शुल्क का भुगतान नहीं करें. नगर निगम ने बताया कि एक अगस्त 2026 से सभी होल्डिंगधारी अपना टैक्स और अन्य करों का भुगतान राज्य शहरी विकास अभिकरण के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं.

इसके अलावा नगर निगम हजारीबाग द्वारा स्थापित एकल खिड़की केंद्र पर भी कर जमा करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी. यह आदेश नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त की ओर से जारी किया गया है. नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि कर भुगतान के लिए केवल अधिकृत माध्यमों का ही उपयोग करें.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola