ऑनलाइन सट्टेबाजी में युवक गिरफ्तार

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 02 Jun 2026 10:57 PM

विज्ञापन

करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन का खुलासा

विज्ञापन

हजारीबाग. ऑनलाइन सट्टेबाजी के मामले में कोर्रा पुलिस ने इचाक थाना क्षेत्र के बोंगा से राहुल कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया है. वह वर्तमान में सिद्धि विनायक पथ कनहरी हिल रोड में रहता था. इसके पास से पुलिस ने दो मोबाइल फोन जब्त किया है. राहुल ने जिले के कई थाना क्षेत्र के युवकों को सट्टेबाजी ऐप से जोड़ रखा था. उसके पास से जब्त मोबाइल को खंगालने पर ऑनलाइन सट्टे के करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन की पुष्टि हुई है. कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने कहा कि एसपी अमन कुमार को मिली सूचना पर छापामारी दल गठित की गयी. नेतृत्व मुख्यालय डीएसपी ज्ञानरंजन कर रहे थे. सूचना मिली थी कि एक युवक जेएसआर ग्रुप के नाम से एक मास्टर आइडी बनाकर ऑनलाइन सट्टेबाजी कर रहा है. इस आइडी से रामगढ़, चतरा, रांची समेत अन्य जिलों में सट्टा लगाने का झांसा देकर ठगी की जा रही है. जब्त आइ फोन और स्मार्टफोन खंगालने पर ऑनलाइन सट्टे की साइट स्काई एक्सचेंज, एक्सिस 444 और रेड 444 गो पेनल के माध्यम से युवाओं को जोड़कर सट्टेबाजी करने के साक्ष्य मिले हैं. छापामारी में कोर्रा थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा, एसआइ पिंटू कुमार, एसआइ पुनु यादव एवं तकनीकी शाखा के पदाधिकारी शामिल थे.

ममेरे भाई के साथ कर रहा था धंधा

राहुल कुमार ऑनलाइन सट्टेबाजी का धंधा ममेरे भाई प्रिंस कुमार के साथ करता था. प्रिंस कुमार फरार है. पुलिस उसकी तलाश पुलिस कर रही है. राहुल कुमार ने पुलिस के समक्ष खुलासा किया कि अधिक रुपये कमाने का लालच देकर युवाओं को जाल में फंसाता था. उसने ऑनलाइन सट्टा खेलाने के नाम पर युवाओं से रुपये की ठगी की बात भी स्वीकार की है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों द्वारा बनायी गयी साइट की जांच करने पर तीन से चार करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन की पुष्टि हुई है.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola