80 स्टॉल, दर्जनों हुनर और हजारों नजरें... हजारीबाग में महिला उद्यमियों ने दिखायी अपनी कला

Updated:
विज्ञापन

मंच पर सम्मानित होते कलाकार | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग में जनजातीय गौरव उत्सव के दौरान महिला उद्यमियों ने 80 स्टॉलों पर अपने स्वनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया, जिसे लोगों ने काफी सराहा।

विज्ञापन

हजारीबाग: बड़ा अखाड़ा ठाकुरबाड़ी परिसर में चल रहे जनजातीय गौरव उत्सव-2026 के दूसरे दिन मंगलवार को महिला उद्यमियों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे. उत्सव में विभिन्न क्षेत्रो से पहुंचीं महिला उद्यमियों और महिला समूहों ने करीब 80 स्टॉल लगाये हैं. इनमें महिलाओं द्वारा अपने हाथों से तैयार किये गये कपड़े, अचार, हस्तशिल्प, फूलों से बने सजावटी सामान, घरेलू उपयोग की वस्तुएं सहित कई पारंपरिक उत्पाद प्रदर्शित किये गये हैं.

स्टॉलों पर जनजातीय कला और संस्कृति की झलक के साथ महिलाओं की रचनात्मकता देखने को मिल रही है. कई महिला उद्यमियों ने बताया कि वे स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर उत्पाद तैयार करती हैं. उत्सव उनके लिए अपने उत्पादों को लोगों तक पहुंचाने और सीधे बिक्री का अवसर उपलब्ध करा रहा है.

दूसरे दिन बड़ी संख्या में लोगों ने उत्सव परिसर पहुंचकर महिला उद्यमियों के स्टॉलों का अवलोकन किया और स्वनिर्मित उत्पादों की खरीदारी की. आकर्षक हस्तशिल्प और पारंपरिक वस्तुओं के प्रति लोगों में विशेष रुचि दिखी. महिला समूहों की ओर से उत्पादों की उपयोगिता और उन्हें तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गयी.

आयोजकों के अनुसार, उत्सव का उद्देश्य जनजातीय संस्कृति और स्थानीय हुनर को मंच देने के साथ महिला उद्यमिता को बढ़ावा देना है. सात दिवसीय आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ महिला समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री जारी रहेगी.

डॉ. अनिल कुमार,रितु,रामकिशोर सावंत,सुमन देमता,प्रदीप पाठक,हरीश श्रीवास्तव,शेफाली गुप्ता,भुवनेश्वर पटेल सुबोध सिन्हा, महंत विजयानंद दास, मंजू मिश्रा, कुमारी सीमा, ज्योतिष्ण देवी, पूनम मिश्रा, डिंपल सिंह, मरियम टुडू, राजीव रंजन मिश्रा, अमित गुप्ता, बद्री राम, ज्ञान सागर, शशिकांत उर्फ चुन्नू, उमेश पांडे, अशोक साव, चंद्रिका साव, डॉ. गौतम गुप्ता, आकाशदीप, उज्जवल पाठक और विनोद कुमार का काफी सहयोग रहा. मंच का संचालन हंसराज लोहार, संजय तिवारी और करीना गुप्ता ने किया.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola