प्रसव के बाद महिला की मौत, सेवानिवृत एएनएम पर मामला दर्ज

Published by : VIKASH NATH Updated At : 04 Jul 2025 8:51 PM

विज्ञापन

उप स्वास्थ्य केंद्र चयकला में प्रसव के बाद 26 वर्षीय बबीता देवी (पति पंकज ठाकुर) की तीन जुलाई की देर रात मौत हो गयी

विज्ञापन

4हैज81में- स्वास्थ्य केंद्र के बाहर हंगामा करते परिजन चौपारण. उप स्वास्थ्य केंद्र चयकला में प्रसव के बाद 26 वर्षीय बबीता देवी (पति पंकज ठाकुर) की तीन जुलाई की देर रात मौत हो गयी. मृतका बेलाही गांव की निवासी थी, हालांकि नवजात शिशु सुरक्षित है, लेकिन महिला की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया. परिजनों के अनुसार, बबीता देवी को प्रसव के लिए चयकला उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां सेवानिवृत्त एएनएम अरुणा कुमारी ने प्रसव कराया. प्रसव के बाद बबीता की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद एएनएम ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. परिजन उसे लेकर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शव लेकर लौटे परिजन, केंद्र में हंगामा मृत घोषित किये जाने के बाद परिजन शव को लेकर पुनः उप स्वास्थ्य केंद्र चयकला पहुंचे और वहां हंगामा शुरू कर दिया. रातभर महिला का शव केंद्र में पड़ा रहा, जबकि सेवानिवृत्त एएनएम मौके से फरार हो गयी. शुक्रवार सुबह गांव के लोग बड़ी संख्या में केंद्र के सामने जुट गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे. घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया. करीब 12 घंटे बाद, प्रशासन और पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए शव उठाने को तैयार हुएय पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. एएनएम पर मामला दर्ज मृतका के पति पंकज ठाकुर के लिखित आवेदन पर चौपारण थाना में सेवानिवृत्त एएनएम अरुणा कुमारी के खिलाफ लापरवाही और गैरकानूनी ढंग से इलाज करने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और फरार एएनएम की तलाश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola