शेखपुरा में महिला स्वच्छचता कर्मी हत्याकांड 8 दिन बाद भी एक पहेली, पुलिस जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन
Sheikhpura Crime News murder female sanitation worker Sheikhpura remains

मृतका सफाईकर्मी की तस्वीर

sheikhpura Crime News: शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड के सनैया पंचायत के बिसहिया गांव की महिला स्वच्छता कर्मी की हत्या, 8 दिन बाद भी एक पहेली बनी है. हालांकि पुलिस इस मामले के उद्वेदन को लेकर काफी सक्रियता दिखा रही है. लेकिन फिलहाल कोई खुलासा नहीं होने से परिजनों में काफी निराशा है. दरअसल 12 मई को अरियरी थाना क्षेत्र के भोजडीह  और जखोर बधार के सीमाने पर महिला स्वच्छता कमी की लहूलुहान अवस्था में शव बरामद किया गया था.

विज्ञापन

sheikhpura Crime News : (रंजीत कुमार) शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड के सनैया पंचायत के बिसहिया गांव की महिला स्वच्छता कर्मी की हत्या, 8 दिन बाद भी एक पहेली बनी है. हालांकि पुलिस इस मामले के उद्वेदन को लेकर काफी सक्रियता दिखा रही है.

लेकिन फिलहाल कोई खुलासा नहीं होने से परिजनों में काफी निराशा है. दरअसल 12 मई को अरियरी थाना क्षेत्र के भोजडीह  और जखोर बधार के सीमाने पर महिला स्वच्छता कमी की लहूलुहान अवस्था में शव बरामद किया गया था.

परिजनों ने महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की संभावना जताई

इस घटना में परिजनों में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की संभावना जताई थी. महिला ग्राम पंचायत के स्वच्छता अभियान में सफाई कर्मी का काम करती थी. मृतक महिला विसहिया गांव निवासी विनोद पासवान की पत्नी 50 वर्षीय मुन्नी देवी की बेरहमी से सिर कुचलकर हत्या कर दिया गया था.

घटना के बाद नेता मंत्री परिजनों से मिलने पहुंचे

हत्या की घटना से राजनीतिक महकमा में सर गर्मी तेज हो गई थी. इस घटना को लेकर जमुई के सांसद अरुण भारती, शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी, लोजपा जिलाध्यक्ष इमाम गजाली एवं सीपीआई के जिला मंत्री प्रभात कुमार पांडेय ने पीड़ित परिजनों से मिलकर हत्या की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कार्रवाई की मांग किया था.

पुलिस ने अब तक 12 से अधिक लोगों से पूछताछ की

इस हत्याकांड में परिजनों ने बताया कि पुलिस ने अब तक 12 से अधिक लोगों से पूछताछ की है. बारी – बारी कर स्वच्छता अभियान से जुड़े सफाई कर्मियों से भी पूछताछ की गई है.

जबकि  भोजडीह गढ़ पर रहने वाले गडरिया परिवार के कई सदस्यों से भी पूछताछ किया गया है. बताया जाता है कि गडरिया परिवार अपने भेड़ को चराने के लिए अक्सर बाधार में रहते हैं.

मामले पर थानाध्यक्ष ने क्या बताया?

ऐसी स्थिति में पुलिस ने मामले के उद्वेदन को लेकर पूछताछ किया है. इस मामले को लेकर अरियरी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि हत्याकांड में पुलिस लगातार अनुसंधान कर रही है.

जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर मामले का उद्वेदन कर दिया जाएगा.

Also Read: नवादा में विवाहिता की मौत मामले की जांच तेज, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन